अपडेटेड 6 March 2026 at 14:45 IST

Uorfi Javed: केक के बाद अब ताले-चाबी वाला आउटफिट पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, बताया कौन सोचता है ऐसे अजीबो-गरीब आइडिया

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इस बार ताले-चाभी वाले ड्रेस पहने पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुईं। उनकी इस अतरंगी ड्रेस ने एक बार फिर नेटिजंस का माथा चकरा दिया।

Follow : Google News Icon  
Uorfi Javed
Uorfi Javed | Image: Instagram

Uorfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। अपने अजीबों-गरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए वो जमकर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन इससे उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता। एक बार फिर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया और इस दौरान भी उनका लुक हमेशा की तरह अतरंगी ही रहा।

उर्फी जावेद इस बार ताले-चाभी वाले ड्रेस पहने पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने ब्लू डेनिम पहनी है। उसके ऊपर उन्होंने ऑफ शोल्डर टॉप कैरी किया है, जिसके ऊपर जाल सा कुछ नजर आ रहा है। इसी जाल पर ताले समेत चाभी लटकी हुई है।

कहां से आते हैं अतरंगी आउटफिट के आइडिया?

इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर नेटिजंस का माथा चकरा गया है। पैपराजी वरिंदर चावला ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हर आइकॉनिक लुक के पीछे एक मास्टरमाइंड होता है और उर्फी के पास उनकी एक टीम है।'

जब उर्फी से पूछा गया कि उनके आउटफिट के पीछे किसका आइडिया होता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सोचती मैं हूं, लेकिन सारा काम मेरी टीम करती है। हर आउटफिट के पीछे मेरा दिमाग होता है। हालांकि,  केक वाले आउटफिट को उन्होंने कॉपी बताया।

Advertisement

उर्फी के आउटफिट ने उड़ाए होश

उर्फी के इस लुक पर यूजर्स बढ़-चढ़कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। वहीं कुछ उनकी तारीफ करते दिखे गए। एक यूजर ने लिखा, 'वो अपना खुद का कलेक्शन डिजाइन करती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये फायर है।' एक और यूजर ने कहा, 'हमेशा सरप्राइजिंग होता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप शानदार लग रही हैं।'

इससे पहले उर्फी वियरेबल केक ड्रेस में नजर आई थीं। उर्फी की ड्रेस देखने पर ऐसा लगा जैसे आप कोई असली अटायर देख रहे हैं। लेकिन असलियत तब सामने आई, जब उर्फी अपनी ड्रेस में से केक काटकर खाने लगीं।

Advertisement

हाल ही में 'द 50' शो में आईं नजर

बता दें कि उर्फी जावेद हाल ही में 'द 50' शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं। यहां वो घरवालों से फन टास्क करवाने पहुंची थीं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज का पार्ट रह चुकी हैं। इसमें 'फॉलो कर लो यार', 'एंगेज्ड रोका या धोखा' और 'ट्रेटर्स' शामिल है। 

यह भी पढ़ें: तलाक के बीच ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लुटाया प्यार? पति को दी शादी की सालगिरह की बधाई; फैंस बोले- आप दोनों का जल्दी मिलन हो...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 14:45 IST