अपडेटेड 30 November 2025 at 16:15 IST
Bigg Boss 19 से बेघर होने के बाद अशनूर कौर की पहली झलक, सबसे पहले इस करीबी से की मुलाकात
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर से अशनूर कौर बेघर हो गई हैं। अब अपने घर जाकर उन्होंने अपनी पहली झलक शेयर की है। आइए आपको बताते हैं कि सबसे पहले उन्होंने घर पर किस करीबी से मुलाकात की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर से अशनूर कौर का अचानक बाहर हो जाना, उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा है। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान तान्या मित्तल को लकड़ी तख्ते से चोट पहुंचाने के आरोप में सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई। इसके साथ ही अशनूर कौर को घर के नियम को तोड़ने के आरोप में बाहर होना पड़ा।
घर से बाहर आते ही वो अपने आंसू रोक नहीं पाई, क्योंकि वह फिनाले में खुदको देख रही थीं। अपने घर लौटकर उन्होंने अपने पपी से मिलते हुए एक प्यारी पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। अपने पोस्ट के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें वह बिग बॉस के घर वाले आउटफिट में ही नजर आ रही हैं और घर आते ही वह अपने डॉगी से मिलती हैं।
इमोशनल रही अशनूर की होमकमिंग
शो से बाहर होने के बाद घर लौटने के दौरान को पलों को अशनूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाया है। वीडियो में वह अपने अपार्टमेंट का दरवाजा खोलते ही अपने डॉगी की ओर दौड़ पड़ती हैं, उनका डॉगी भी उसी एक्साइटमेंट के साथ उनकी ओर भागता है। अशनूर उसे उठाकर कहती हैं कि उन्हें भी उसकी बहुत याद आ रही थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वे पपी को गोद में लिए बालकनी से बाहर का नजारा देख रही थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा,'तूफान के बाद सुकून।'
घर के अंदर क्या हुआ था विवाद?
बिग बॉस के घर के अंदर टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान हुए एक विवाद के बाद अशनूर के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने जानबूझकर लकड़ी का तख्ता घुमाकर तान्या मित्तल को चोट पहुंचाई थी। गौरव, शहबाज और खुद तान्या का मानना था कि टास्क हारने की वजह से अशनूर ने यह काम जानबूझकर किया। हालांकि, वह लगातार यह दावा करती रहीं कि उन्होंने तान्या को पीछे खड़े हुए नहीं देखा था।
Advertisement
होस्ट ने लगाई थी फटकार
वीकेंड के वार में शो के होस्ट ने भी अशनूर से कहा, ‘बिग बॉस के घर में किसी को चोट पहुंचाना मना है। आपने पूरी ताकत से तख्ता उनकी ओर घुमाया, और यह साफ दिखाई दे रहा था कि यह गुस्से में किया गया था। अशनूर को इस गलती पर कोई पछतावा नहीं करते हुए देखा गया है।’
ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू
यह बिग बॉस 19 का लास्ट वीकेंड का वार था, क्योंकि शो 7 दिसंबर को अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। दर्शक इसे रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स पर देख सकेंगे। शो के लास्ट हफ्ते में टॉप 5 मिलने अभी बाकी हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बनता है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 November 2025 at 16:15 IST