Tanya Mittal: 'कवर मत कर, बिग बॉस नहीं खेल मेरे साथ, सीधा बोल नहीं पसंद तो...', तान्या मित्तल को गुस्सा क्यों आया? VIDEO
Tanya Mittal: बिग बॉस खत्म होने के बाद तान्या मित्तल सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी एक फोटोग्राफर के साथ बहसबाजी हो गई और उन्हें गुस्सा आ गया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Tanya Mittal: 'बिग बॉस 19' का अब फिनाले हो गया है। शो खत्म होने के बाद शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पहली बार जब पब्लिक स्पॉट में आईं थीं, उस समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पैपराज से प्यार से बात करती तो नजर आई, लेकिन लास्ट में एक फोटोग्राफर से उनकी तीखी बहस हो गई। इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्यों भड़की तान्या मित्तल?
बिग बॉस से बाहर आते ही तान्या मित्तल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और बप्पा का आशीर्वाद लिया था। मंदिर परिसर से निकलते समय उन्होंने पैपराजी से अपने पहले दिन के व्यवहार के लिए माफी मांगी और हर फोटोग्राफर को चांदी का सिक्का बतौर उपहार दिया। तान्या ने कहा कि शो के बाद यह सब उनके लिए नया अनुभव है और वह सभी का सम्मान करती हैं। इसके बाद शाम को तान्या की दोबारा तस्वीरें ली गईं थीं स्पॉट होने के बाद। लेकिन इस बार वह अपनी टीम को ‘बाउंसर’ कहे जाने पर नाराज हो गईं। उन्होंने फोटोग्राफरों को समझाते हुए कहा कि ये उनके भाई हैं, सुरक्षाकर्मी नहीं। उनकी नाराजगी इतनी थी कि वह बिना पोज दिए ही वहां से चली गईं।
वीडियो हुआ वायरल
रात में एक तीसरा वीडियो भी उनका वायरल हो गया जिसमें तान्या मित्तल दिखीं। उनकी मुलाकात एक ऐसे फोटोग्राफर से हुई, जो कथित तौर पर उनका मजाक उड़ा रहा था। तान्या ने उसे फोटो क्लिक करने से रोक दिया और कहा कि वह उनके साथ बिग बॉस वाला गेम न खेले। फोटोग्राफर ने उन्हें जय श्री राम बोलकर संबोधित किया, जिस पर तान्या और भड़क गईं। उन्होंने कहा कि अगर मजाक कर चुके हो तो अब भगवान का नाम न लो। उनका यह रिएक्शन ऑनलाइन जमकर चर्चा में चल रहा है।
एकता कपूर के साथ नया प्रोजेक्ट में नजर आएंगी तान्या
तान्या मित्तल अब बिग बॉस के बाद अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रही हैं। खबर है कि वह जल्द ही एकता कपूर के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। शो के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो धार्मिक जगहों पर जाकर वीडियो बनाती हैं।