अपडेटेड 10 December 2025 at 19:34 IST
कौन हैं 'धुरंधर' के शरारत गाने की हसीनाएं आयशा-क्रिस्टल? रणवीर की फिल्म में जबरदस्त केमिस्ट्री ने मचाई धूम
Dhurandhar Item Song Shararat: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के आइटम सॉन्ग में आयशा और क्रिस्टल नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं दोनों के बारे में...
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Item Song Shararat: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इस समय चर्चा में चल रही है। फिल्म के गाने की क्लिप्स लगातार फीड में आ रही हैं। इसी बीच धुरंधर का आइटम सॉन्ग शरारत फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में टीवी की दो खूबसूरत चेहरों आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया है। आइए इसके बारे में और बाते जानते हैं।
वायरल हो रहा 'धुरंधर' का आइटम सॉन्ग
फिल्म 'धुरंधर' में शरारत गाना तब आता है जब रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का शादी वाला सीक्वेंस दिखाया जाता है। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है, जबकि जैस्मीन सैंडलस ने इसे गाया है। गाने में दोनों ही एक्ट्रेसेस का डांस और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
कौन हैं क्रिस्टल डिसूजा?
क्रिस्टल डिसूजा ने साल 2007 में 'कहे ना कहे' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें घर-घर में पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' से पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने जीविका का किरदार निभाया था। इसके बाद क्रिस्टल 2021 में फिल्म 'चेहरे' में भी नजर आईं, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन प्रमुख रोल में थे। अब 'धुरंधर' के इस आइटम नंबर में क्रिस्टल के स्टाइलिश लुक और डांस खूब चर्चा हो रही है।
कौन हैं बिग बॉस से फेम पाने वाली आयशा खान
'बिग बॉस 17' के बाद आयशा खान नोटिस में आने लगीं। वह शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में आई थीं और अपने दावों व बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं थीं। आयशा ने अपना टीवी डेब्यू 2019 में बालवीर रिटर्न्स से किया था और वह तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
Advertisement
दोनों का ग्लैमरस लुक हुआ वायरल
शरारत सॉन्ग में आयशा और क्रिस्टल दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन दोनों के आउटफिट को सिल्वर सीक्विन और बारीक हैंडवर्क से डिजाइन किया गया है। दोनों एक्ट्रेसेस ने अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी पहनी हुई है जो काफी खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर इस गाने के क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 December 2025 at 19:34 IST