Spider-Man Brand New Day: स्पाइडर मैन ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, सिर्फ 3 दिन में फिल्म ने छाप डाले करोड़ों, लेकिन आज होगा बड़ा धमाल

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने दुनिया भर में तूफान मचा रखा है। अब स्पाइडर मैन फिल्म के शनिवार की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। बड़ी बात यह है कि शनिवार को फिल्म ने अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन किया है।

Spider-Man: Brand New Day
Spider-Man: Brand New Day | Image: Marvel

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने दुनिया भर में तूफान मचा रखा है। स्पाइडर मैन फिल्म ने देश भर में 358 मिलियन से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारत की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई बॉलीवुड के साथ दक्षिण फिल्मों के भी रिकार्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। अब स्पाइडर मैन फिल्म के शनिवार की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। बड़ी बात यह है कि शनिवार को फिल्म ने अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन किया है। 

शनिवार का कलेक्शन 

स्पाइडर मैन फिल्म ने भारत में शनिवार को 66.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। गौरतलब है कि शनिवार को फिल्म के देश भर में 17,703 शो प्रदर्शित हुए थे। फिल्म के कलेक्शन ब्रेकअप पर जायें तो अंग्रेजी वर्जन ने सबसे ज्यादा 38.35 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद हिन्दी वर्जन ने 21.75 करोड़, तमिल ने 3.75 करोड़, तेलुगु ने 2.75 करोड़, मलयालम ने 0.08 करोड़, कन्नड से 0.07 करोड़ का कलेक्शन किया है।   

भारत में अब तक कितनी कमाई     

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म गुरुवार को भारत में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 60.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। और अब शनिवार को फिल्म ने 66.75 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन किया है। इस प्रकार ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने भारत में महज 3 दिन के अंदर अब तक कुल 176.70 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है। 

Uploaded image

आज होगा बड़ा धमाका 

अब आज रविवार 2 अगस्त को फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि स्पाइडर मैन आज 70 से 75 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर सकती है। इससे फिल्म सीधे 250 करोड़ तक की कुल कमाई कर सकती है। 

Advertisement

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की कास्ट 

फिल्म की कास्ट की बात करें तो अभिनेता टॉम हॉलेंड फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में हैं। तो वहीं अभिनेत्री जेंडाया फिल्म में Michelle Jones Watson का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म में मार्क रुफ्फालो, जैकोब बटलन, जॉन बर्न्थेल और सैडी सिंक के नाम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Day 23: चौथे हफ्ते भी अजय देवगन का जारी है धमाल

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड