Dhamaal 4 Box Office Day 23: चौथे हफ्ते भी अजय देवगन का जारी है धमाल, जानिए अब तक झोली में भर गए कितने करोड़
Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ को रिलीज हुए अब 23 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई जारी है। अब 23वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी पेश हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ को रिलीज हुए अब 23 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई जारी है। अब 23वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी पेश हो गई है। बड़ी बात यह भी है कि अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में फिल्म ने 23वें दिन 22वें दिन से भी अधिक कमाई की है।
23वें दिन कितनी हुई कमाई
धमाल 4 ने 23वें दिन सिनेमा घरों में 1.60 करोड़ की कमाई की है। जबकि 22वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। यहां यह भी बता दें कि चौथे शनिवार को फिल्म के शो में बढ़ोतरी की गई जिससे देशभर में फिल्म के 2,408 शो का प्रदर्शन हो सका।
धमाल 4 की अभी तक कुल कमाई
धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की।
Advertisement
फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़, रविवार को 6.25 करोड़, सोमवार को 1.60 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़ और गुरुवार को 0.90 करोड़ (90 लाख) का नेट कलेक्शन किया है।
अब चौथे हफ्ते में धमाल 4 ने शुक्रवार को 1.15 करोड़ और शनिवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Advertisement
धमाल-4 ने पहले हफ्ते में 96 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 19.25 करोड़ और चौथे हफ्ते के शनिवार तक 2.75 करोड़ की कमाई की है। इससे फिल्म ने अभी तक कुल 158.65 करोड़ की नेट कमाई की है।
'धमाल-4' की कास्ट
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।