Spider-Man Brand New Day: आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गया स्पाइडर मैन, सिर्फ दो दिन में फिल्म हुई 100 करोड़ के पार
Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection: स्पाइडर मैन की नई फिल्म रिलीज होते ही पूरी दुनिया में छा गई है। फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection: स्पाइडर मैन की नई फिल्म रिलीज होते ही पूरी दुनिया में छा गई है। फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। भारत में फिल्म ने जहां गुरुवार को बंपर ओपनिंग ली थी तो वहीं अब दूसरे दिन शुक्रवार की भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है। गौरतलब है कि स्पाइडर मैन फिल्म अंग्रेजी के साथ हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में भी रिलीज हुई है।
शुक्रवार को कितनी कमाई हुई
फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने शुक्रवार को देशभर में 49.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। बता दें कि फिल्म ने दूसरे दिन देशभर में फिल्म के 16,902 शो प्रदर्शित हुए थे। इस कलेक्शन में रिलीज हुए फिल्म के सभी वर्जन का कलेक्शन शामिल है। स्पाइडर मैन फिल्म ने शुक्रवार को अंग्रेजी वर्जन से 28 करोड़, हिन्दी वर्जन से 17 करोड़, तमिल से 2.25 करोड़, तेलुगु से 2 करोड़, मलयालम से 0.07 करोड़, कन्नड से 0.03 करोड़ का कलेक्शन किया है।
अब तक कितनी कमाई हुई
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 60.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म महज दो दिन में 100 करोड़ के पार पहुँच चुकी है। ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म भारत में दो दिन में कुल 109.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं पूरी दुनिया भर में 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म ने 2600 करोड़ की कमाई कर के तहलका मचा रखा है।
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो अभिनेता टॉम हॉलेंड फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में हैं। तो वहीं अभिनेत्री जेंडाया फिल्म में Michelle Jones Watson का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म में मार्क रुफ्फालो, जैकोब बटलन, जॉन बर्न्थेल और सैडी सिंक के नाम शामिल हैं।