Toxic Controversy: ग्रैंड रिलीज से पहले कंट्रोवर्सी में फंसी यश की ‘टॉक्सिक’, ‘धार्मिक भावनाएं आहत’ करने का आरोप
Toxic Controversy: कन्नड़ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' फिर से कंट्रोवर्सी में आ गई है। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Toxic Controversy: कन्नड़ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' फिर से कंट्रोवर्सी में आ गई है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश में रिलीज होगी। यश 'केजीएफ: चैप्टर 2' (2022) के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
पिछले महीने ही 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का एक छोटा सा टीजर जारी किया गया था जिसपर खूब हंगामा हुआ। फिल्म में कार में दिखाए गए एक इंटिमेट सीन को लेकर बवाल मचा। अब फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक फ्रेश कंट्रोवर्सी में फंस चुकी है।
कंट्रोवर्सी में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’
खबरों के मुताबिक, नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने कन्नड़ फिल्म ‘टॉक्सिक’ के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यश अभिनीत फिल्म के कुछ सीन्स ईसाइयों के लिए "आपत्तिजनक" है और "उनकी धार्मिक मान्यताओं का अपमान" करते हैं। NCF ने अपनी शिकायत में आगे दावा किया है कि फिल्म 'टॉक्सिक' में ऐसे सीन्स हैं जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और ईसाई धर्म को अपमानजनक तरीके से चित्रित करते हैं।
बता दें कि संगठन ने खासतौर पर सेंट माइकल द आर्कएंजल से जुड़े सीन्स पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि यह चित्रण अनुचित है और एक पूजनीय धार्मिक व्यक्ति का अपमान करता है। यह भी आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से धार्मिक प्रतीकों और कब्रिस्तान के पवित्र स्थान का इस्तेमाल एक्शन से भरपूर सीक्वेंस के लिए किया गया है, उससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
Advertisement
‘टॉक्सिक’ के विवादित सीन्स को हटाने की मांग
इतना ही नहीं, फेडरेशन ने आगे ये भी आरोप लगाया है कि ‘आपत्तिजनक और अश्लील सीन्स’ स्वर्गदूतों की मौजूदगी में दिखाए गए हैं, जो कि अस्वीकार्य हैं और ईसाई समुदाय के लिए काफी अपमानजनक है। NCF ने अब इन विवादित सीन्स को तुरंत हटाने की मांग की है। उसने फिल्ममेकर्स से भी सुधार करने को कहा है। इस मामले में फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स, राज्य सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को शिकायत सौंपी गई है।