कौन हैं वो एक्ट्रेस जिससे चल रहा थलापति विजय का अफेयर? तलाक की अर्जी के बीच तस्वीरें वायरल, पत्नी संगीता ने लगाया चीटिंग का आरोप
Vijay Divorce: थलापति विजय की पत्नी संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। उन्होंने याचिका में एक एक्ट्रेस का भी जिक्र किया, लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Thalapathy Vijay- Sangeetha Divorce: एक्टिंग छोड़ राजनीति का रूख करने वाले साउथ एक्टर थलापति विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एकाएक सुर्खियों में आ गई हैं। शादी के 27 साल बाद उनका तलाक हो रहा है। विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। इंटरनेट पर वायरल हो रही याचिका की एक कॉपी के मुताबिक, उन्होंने एक्टर पर चीटिंग के आरोप लगाए है। याचिका में 'एक एक्ट्रेस' का भी जिक्र है, जिसके साथ विजय का कथित तौर पर अवैध संबंध चल रहा है। हालांकि संगीता ने याचिका में एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है।
पत्नी ने क्या-क्या आरोप लगाए?
रिपोर्ट्स के मुताबिक थलपति विजय के एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता उन्हें अप्रैल 2021 में चला था। तब एक्टर ने उनसे इस रिलेशन को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। इसके चलते संगीता को भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
कथित तौर पर संगीता ने यह भी आरोप लगाए हैं कि विजय ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और फाइनेंशियल सिक्योरिटी को लिमिट कर दिया, जिससे उन्हें परेशानी हुई। थलपति विजय उस एक्ट्रेस संग विदेश यात्रा करते और पब्लिक इवेंट्स में शामिल होते रहे।
संगीता ने अपनी याचिका में कहा कि एक्ट्रेस उनके पति के साथ लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही। इनकी वजह से उन्हें और उनके बच्चों को बार-बार अपमानित होना पड़ा। उन्होंने एक्टर की कमाई से परमानेंट एलिमनी डिमांड की है।
Advertisement
लोगों को किस एक्ट्रेस पर शक?
जब से थलापति विजय की तलाक की खबर सामने आई है, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है कि वो एक्ट्रेस कौन हैं, जिनका विजय संग अफेयर चल रहा है?
सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि विजय कथित तौर पर तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की एक साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें काफी ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Advertisement
1999 में हुई थी विजय और संगीता की शादी
बता दें कि विजय और संगीता ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों के एक बेटा जेसन संजय (25 साल) और एक बेटी दिव्या साशा (20 साल) हैं। विजय ने 2024 में अपनी पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (Tamizhaga Vettri Kazhagam - TVK) बनाई थी। वो एक्टिंग से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' कानूनी पचड़े में फंसी हुई है और अब तक रिलीज नहीं हो पाई है।