अपडेटेड 15 December 2024 at 14:38 IST

अल्लू अर्जुन से मिलने जब उनके घर पहुंचे राणा, फोन पर लगे रहे पुष्पा स्टार, फिर जो हुआ... VIDEO VIRAL

Allu Arjun: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जेल से रिहा होकर शनिवार को अपने घर लौट आए हैं। उनसे मिलने के लिए राणा दग्गुबाती उनके घर पहुंचे थे।

Follow : Google News Icon  
Rana Daggubati meets allu arjun
Rana Daggubati meets allu arjun | Image: X

Allu Arjun: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जेल से रिहा होकर शनिवार को अपने घर लौट आए हैं। जैसे ही पुष्पा 2 स्टार हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित अपने घर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए इंडस्ट्री से उनके दोस्त पहुंच गए। बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) भी अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे। 

सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राणा दग्गुबाती को अल्लू अर्जुन के घर जाते देखा जा सकता है। जब राणा उनके घर पहुंचे, तब पुष्पा स्टार फोन पर लगे हुए थे। उसके बाद जो उन्होंने किया, वो अब सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।

जब अल्लू अर्जुन से मिले राणा दग्गुबाती 

इस वायरल वीडियो में राणा दग्गुबाती को घर के अंदर एंटर करते देखा जा सकता है। उस समय अल्लू अर्जुन फोन पर किसी से बात कर रहे थे। राणा थोड़ी देर उनके पास रुकते हैं लेकिन उन्हें बिजी देखकर आगे जाने लगते हैं। इतने में ही पीछे से अर्जुन उनका हाथ पकड़ते हुए उन्हें रोक लेते हैं। फिर वो फोन काटकर किसी और को दे देते हैं और राणा दग्गुबाती को गले लगा लेते हैं। उसके बाद, दोनों साउथ स्टार्स हंसते हुए बातें करने लगते हैं।

फैंस को दोनों एक्टर्स की ये बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है। लोग कमेंट करते हुए ये भी लिख रहे हैं कि कैसे इतना बिजी होने के बाद भी अल्लू अर्जुन ने राणा को इग्नोर नहीं किया और उन्हें अपने पास रोके रखा। सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों का ये वीडियो धमाल मचा रहा है और दोनों को ऐसे देख उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

Advertisement

अल्लू अर्जुन को एक दिन में ही जेल और बेल

अल्लू अर्जुन को शुक्रवार की सुबह उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। ये गिरफ्तारी हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ को लेकर की गई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी जबकि उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था। वो बच्चा फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। अस्पताल ने उसका हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

गिरफ्तारी वाले दिन ही अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी गई थी जिसके बाद उन्हें अगले दिन चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Pushpa 2 Stampede Case: वेंटिलेटर पर मृत महिला का बेटा, अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद आया हेल्थ अपडेट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 14:38 IST