अपडेटेड 15 December 2024 at 12:12 IST

Pushpa 2 Stampede Case: वेंटिलेटर पर मृत महिला का बेटा, अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद आया हेल्थ अपडेट

Pushpa 2 Stampede Case: संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि उसका बेटा घायल हो गया था। वो बच्चा वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

Follow : Google News Icon  
Allu Arjun at Puhspa 2 event in Mumbai
अल्लू अर्जुन | Image: Pushpa Movie Page/X

Pushpa 2 Stampede Case: हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि उसका बेटा घायल हो गया था। मां-बेटे 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो देखने पहुंचे थे। तेलुगु सुपरस्टार भी स्क्रीनिंग के लिए थिएटर पहुंचे जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और ये हादसा हो गया।

संध्या थिएटर में मची भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला रेवती ने अपनी जान गंवा दी। उसका आठ साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उस बच्चे की सेहत को लेकर अस्पताल से एक अपडेट सामने आया है।

संध्या थिएटर भगदड़ में घायल बच्चे का कैसा है हाल?

अस्पताल ने अब संध्या थिएटर भगदड़ में घायल हुए बच्चे की सेहत को लेकर जानकारी दी है। सिकंदराबाद के KIMS कडल्स अस्पताल ने 14 दिसंबर को एक प्रेस रिलीज शेयर की है जहां आठ वर्षीय लड़का श्री तेजा भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने अपने बयान में पुष्टि की कि लड़का अभी भी PICU में है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 

बयान में आगे लिखा है कि वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है और ट्यूब फीडिंग से कंज्यूम कर रहा है। हालांकि, उसे रुक-रुक कर बुखार आ रहा है, एक परिवर्तित सेंसोरियम में रहता है, और डिस्टोनिक हरकतें कर रहा है।

Advertisement

अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद आया हेल्थ अपडेट

गौरतलब है कि भगदड़ में घायल हुए बच्चे का हेल्थ अपडेट ऐसे समय में आया है जब पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन कुछ घंटे बाद एक्टर को जमानत भी मिल गई थी। हालांकि, कागजी कार्रवाई में देरी होने के चलते उन्हें एक रात जेल में ही बितानी पड़ी थी। फिर अगले दिन सुबह-सुबह एक्टर जेल से बाहर आए।

ये भी पढे़ंः अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी एक पब्लिसिटी? RGV का CM रेड्डी को थैंक्यू, लिखा- तेलंगाना का फेवरेट बेटा..

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 12:12 IST