अपडेटेड 26 February 2026 at 18:30 IST

Rashmika-Vijay Wedding: विजय की दुल्हनिया बनीं रश्मिका ने शादी पर क्या पहना? ब्राइडल आउफिट की डिटेल्स आई सामने

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादीशुदा कपल बन चुके हैं। कपल ने सुबह आंध्र रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और फिर शाम को कोडवा परंपराओं के अनुसार एक-दूजे का हाथ थाम लिया।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda sangeet video leak
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda | Image: instagram

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादीशुदा कपल बन चुके हैं। साउथ की इस खूबसूरत जोड़ी ने 26 फरवरी को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की है। सालों की अफवाहों के बाद रश्मिका और विजय ने सीधा शादी की गुड न्यूज देते हुए अपना रिश्ता कंफर्म किया था। अब दुल्हनिया रश्मिका मंदाना के ब्राइडल आउफिट को लेकर जानकारी सामने आ गई है।

रश्मिका और विजय ने उदयपुर में सुबह आंध्र रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और फिर शाम को कोडवा परंपराओं के अनुसार एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। लोग रश्मिका और विजय को पति-पत्नी के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल ने अभी तक अपनी शादी की ऑफिशियल तस्वीरें साझा नहीं की हैं।

Uploaded image

विजय संग शादी के लिए रश्मिका मंदाना ने क्या पहना? 

रश्मिका मंदाना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशनेबल लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें ‘नेशनल क्रश’ ऐसे ही नहीं कहा जाता। फैंस ये देखने के लिए भी बेकरार हो रहे हैं कि आखिर अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर वो क्या पहनने वाली हैं। अब हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रश्मिका ने अपनी शादी वाले दिन कैसा लिबास कैरी किया।

रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के लिए एक पारंपरिक दुल्हन का पहनावा चुना था जो मुहूर्तम और रेशमी साड़ियों का एक मिलाजुला कलेक्शन था। इसके जरिए उन्होंने अपने कल्चर को ट्रिब्यूट दिया।

Advertisement

फैंस को विजय और रश्मिका की तस्वीरों का इंतजार

खबरों के मुताबिक, विजय और रश्मिका की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी। दोनों को कई बार अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते भी देखा गया था। अब 26 फरवरी को दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फैंस को अब केवल उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार है। 

ये भी पढ़ेंः Ankur Verma Wedding: शादी के बंधन में बंधे 'परिणीति' फेम अंकुर वर्मा, बारात में नाचते दिखे, थामा लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड का हाथ

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 18:30 IST