Thalapathy Vijay: मुख्यमंत्री विजय थलापति के फैसले से नाराज हुए विशाल, बोले- संकट में है फिल्म इंडस्ट्री, अनुभवी हाथों को मिलनी चाहिए जिम्मेदारी

Thalapathy Vijay: मुख्यमंत्री बने विजय के फैसले से विशाल कृष्ण रेड्डी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को संकट में होने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने विजय को मिली जिम्मेदारी को किसी अनुभवी को मिलने की बात कही है।

Follow : Google News Icon  
Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay | Image: social media

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की नई कैबिनेट के विभागों के बंटवारे के बाद एक्टर विशाल कृष्ण रेड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े फैसले पर नाराजगी जताई है। राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने 10 मई को शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों के विभागों को मंजूरी दी थी, जिसमें टीवीके विधायक राजमोहन अरुमुगम को स्कूल शिक्षा, तमिल विकास और सूचना एवं प्रचार विभाग के साथ फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमेटोग्राफ एक्ट जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर विशाल ने क्या कहा है।

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर फैसले पर उठाए सवाल

एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा नोट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री विजय के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि मंत्रियों को विभाग मिलने की खुशी है, लेकिन फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमेटोग्राफ एक्ट जैसे विभाग ऐसे व्यक्ति को सौंपना निराशाजनक है, जिन्हें इंडस्ट्री का अनुभव बहुत कम है। विशाल ने कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है। इसको बड़े सुधरों और नई चीजों की जरूरत है। खासतौर पर उन्होंने प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन हाउसेस को सरकार से राहत और उम्मीद की मांग की है। 
इसके साथ ही विशाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री विजय पिछले 30 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। ग्रासरूट स्तर पर इंडस्ट्री को समझते हैं। ऐसे में वे फिल्म जगत की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और जरूरी फैसले ले सकते हैं।

सरकार के सामने विशाल ने रखीं तीन बड़ी मांगें

विशाल ने सरकार के सामने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें भी रखी हैं। इन मांगों में ये शामिल हैं-

1- सरकार अपनी टिकटिंग विंडो शुरू करे, जिससे दर्शकों पर प्रति टिकट 30 रुपये का अतिरिक्त बोझ कम होगा और सरकार को भी राजस्व मिलेगा।

Advertisement

2- तमिलनाडु में लागू लोकल बॉडी टैक्स खत्म किया जाए, क्योंकि देश में ‘वन इंडिया, वन टैक्स’ व्यवस्था होने के बावजूद यहां दोहरी टैक्सेशन लागू है।

3- छोटी फिल्मों को मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाई जाए, क्योंकि मौजूदा सहायता बेहद कम है।

Advertisement

विशाल ने अपने पोस्ट में साफ किया कि उनका उद्देश्य मंत्री राजमोहन का अपमान करना नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों से ये मांगें लगातार उठाई जा रही हैं और अब सरकार को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय से इंडस्ट्री को राहत देने की अपील करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं हैं।

अरुण विजय ने किया पलटवार

वहीं अभिनेता अरुण विजय ने बिना नाम लिए विशाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनता का विश्वास जीतकर चुनाव जीतने के बाद सरकार को फैसले लेने का अधिकार है और लोगों को उन फैसलों में दखल नहीं देना चाहिए। अरुण विजय ने कहा कि सरकार इंडस्ट्री की समस्याओं को समझती है और सही समय पर जरूरी मदद जरूर करेगी।

यह भी पढ़ें: भारतीय आम अमेरिका में कितने रुपये में बिकता है? कीमत सुनकर उड़ेंगे होश
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड