Mango Price in USA

Mango Price in USA: भारतीय आम अमेरिका में कितने रुपये में बिकता है? चार पीस के डिब्बे की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Mango Price in USA: भारत की गर्मियों में खाया जाने वाला सभी का फेवरेट फल आम होता है। अब सात समंदर पार अमेरिका में भी आम पहुंच चुके हैं। वॉशिंगटन के सिएटल में इस हफ्ते भारतीय आमों की धमाकेदार एंट्री हुई है। अब ये आम सिर्फ इंडियन स्टोर्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अमेरिका के बड़े रिटेल स्टोर कॉस्टको में भी मिलने लगे हैं। आपको सात समंदर पार में आमों की कीमत को सुनकर झटका लगेगा।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भारतीय आमों ने अब अमेरिकी बाजारों में खुलकर अपनी मिठास घोलनी शुरू कर दी है। सिएटल के प्रसिद्ध कॉस्टको स्टोर्स में इनकी बिक्री शुरू होने से अब ये आम अमेरिकी ग्राहकों की सीधी पहुंच में आ गए हैं।

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अमेरिका में भारतीय आमों की कीमत काफी ज्यादा है। वेबसाइट के मुताबिक वहां केसर आम का 4 पीस वाला एक पैक 20 डॉलर में मिल रहा है, जो भारतीय रुपयों में करीब 1919 रुपये बैठता है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भारत में 1900 रुपये में इतने आम आ जाते हैं कि पूरा परिवार कई दिनों तक खा सकता है। यह महंगी कीमत सिएटल के अलावा लिनवुड, एडिसन और नॉर्थ ब्रंसविक के स्टोर्स में भी बिल्कुल एक जैसी है।

Image: freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिएटल में भारत के कॉन्सुल जनरल प्रकाश गुप्ता ने भारतीय आम को प्रमोट किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल की लगातार कोशिशों के बाद भारतीय आमों को इस बड़े रिटेल नेटवर्क तक पहुंचाया जा सका है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉन्सुल जनरल ने कहा कि भारत में आम सिर्फ एक फल नहीं है, बल्कि यह गर्मियों की पहचान और पारिवारिक यादों का हिस्सा है। अब वही खास भारतीय एहसास और मिठास अमेरिका में भी पहुंच रही है।

Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भारत दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जहां पूरे विश्व का करीब आधा आम पैदा होता है। केसर, अल्फांसो, दशहरी और लंगड़ा जैसी वैरायटी अपनी मिठास और खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिलहाल अमेरिकी बाजार में सबसे पहले केसर आम ने दस्तक दी है। इसके बाद आने वाले कुछ हफ्तों में भारत की अन्य मशहूर और स्वादिष्ट आम की वैरायटियां भी अमेरिकी स्टोर्स में बिक्री के लिए उतरेंगी।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड