Thalapathy Vijay: त्रिची रोड शो में विजय को देखने के लिए लगी फैंस की भीड़, बाइक से गिरा कपल, तो एक्टर ने किया कुछ ऐसा…
Thalapathy Vijay: विजय आगामी तमिलनाडु चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करने त्रिची पहुंचे थे। वहां वो राजनीतिक रोड शो करने लगे जिसमें बड़ी संख्या में उनके फैंस और सपोर्टर पहुंचे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय ने गुरुवार को त्रिची में अपने नामांकन के बाद रोड शो किया जहां उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू हो गए और फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विजय को कथित तौर पर एक कपल की मदद करते देखा जा सकता है।
तमिल एक्टर विजय आगामी तमिलनाडु चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करने त्रिची पहुंचे थे। वहां वो राजनीतिक रोड शो करने लगे जिसमें बड़ी संख्या में उनके फैंस और सपोर्टर पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला शहर से गुजरा, विजय को अपनी गाड़ी की छत से समर्थकों का अभिवादन करते और हाथ हिलाते देखा गया।
त्रिची रोड शो में विजय को देखने के लिए उमड़ी भीड़
त्रिची रोड शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें थलपति विजय को फैंस को ग्रीट करते देखा जा सकता है। उन्होंने फैंस को फ्लाइंग किस भी दिया। अब विजय की टीम ने इस रोड शो से एक और वीडियो शेयर किया है जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।
थलपति विजय ने सड़क पर गिरे कपल की मदद की
दरअसल, रोड शो के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सबका ध्यान खींच लिया। भारी भीड़ और चलते काफिले के बीच, एक कपल कथित तौर पर अपनी बाइक से कंट्रोल खाकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा। जैसे ही उन्हें विजय ने देखा तो तुरंत अपने काफिले को रुकने का निर्देश दिया।
Advertisement
कड़े सुरक्षा इंतजामों और भारी भीड़ के बाद भी, थलपति विजय अपनी गाड़ी से उतरे और कपल की ओर बढ़े। वीडियो में पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी उनकी मदद के लिए दौड़ते हुए आए। वो गिरी हुई बाइक को उठाते हुए रास्ता साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सामने आई जानकारी की माने तो, थलपति विजय ने खुद कपल से उनका हालचाल पूछा और फिर अपना रोड शो जारी किया। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग एक्टर के इस जेस्चर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajpal Yadav: कोर्ट में दुखड़ा सुनाने लगे राजपाल यादव, तो जज ने लगाई फटकार, कहा- ‘और समय नहीं मिलेगा…’