अपडेटेड 10 December 2024 at 15:09 IST

तेलुगु स्टार मोहन बाबू ने बेटे पर लगाया घर कब्जाने का आरोप, बहू के खिलाफ भी की शिकायत

तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके छोटे बेटे एम मनोज और पुत्रवधू ने जलपल्ली इलाके में उनके घर पर जबरन और बल प्रयोग कर कब्जा करने की योजना बनाई है।

Mohan Babu
मोहन बाबू | Image: X

तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके छोटे बेटे एम मनोज और पुत्रवधू ने जलपल्ली इलाके में उनके घर पर जबरन और बल प्रयोग कर कब्जा करने की योजना बनाई है।

यह शिकायत उन्होंने सोमवार को दर्ज कराई।

एम मनोज ने भी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि 10 अज्ञात लोग रविवार को उनके घर में घुसे थे और जब उन्होंने इन लोगों को देखा तो इन अज्ञात जनों ने भागने की कोशिश की।

मनोज भी एक अभिनेता हैं।

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एम मनोज ने पहाड़ीशरीफ पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने उन्हें पकड़ने की कोशिश की और हाथापाई हुई, जिसके कारण उन्हें चोटें आईं।

मनोज ने पुलिस से उन्हें, उनकी पत्नी और उनके बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने और उनके घर में अवैध रूप से घुसने वालों की पहचान करने के लिए मामले की जांच करने का भी अनुरोध किया।

Advertisement

मोहन बाबू ने पुलिस आयुक्त (राचकोंड) को संबोधित अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मनोज और उनके द्वारा किराए पर लिए गए कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार को उनके आवास पर उपद्रव किया। उन्होंने बताया कि उनके एक कर्मचारी ने सोमवार को उन्हें बताया कि 30 लोग उनके घर में जबरन घुस आए, कर्मचारियों को धमकाया और उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया।

वरिष्ठ तेलुगू अभिनेता ने आरोप लगाया कि मनोज और उनकी पत्नी के निर्देश पर इन लोगों ने उनके घर पर ‘‘अवैध रूप से’’ कब्जा कर लिया।

मोहन बाबू ने पुलिस से मनोज, उनकी पत्नी और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें घर से बाहर निकालने का अनुरोध किया। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी डर के अपने घर में प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए पुलिस सुरक्षा का भी अनुरोध किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतों के आधार पर दो मामले दर्ज किए हैं।

ये भी पढे़ंः Pushpa 2: दुनियाभर में कहर ढा रही अल्लू अर्जुन की फिल्म, आज 900 करोड़ के पार, टूटे कई रिकॉर्ड

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 15:09 IST