अपडेटेड 10 December 2024 at 11:24 IST

Pushpa 2: दुनियाभर में कहर ढा रही अल्लू अर्जुन की फिल्म, आज 900 करोड़ के पार, टूटे कई रिकॉर्ड

Pushpa 2 Day 5 Worldwide Collection: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' दुनियाभर में अपना जादू बिखेर चुकी है और दिन पर दिन भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Follow : Google News Icon  
Allu Arjun
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने दुनियाभर में काटा बवाल | Image: X

Pushpa 2 Day 5 Worldwide Collection: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ दुनियाभर में अपना जादू बिखेर चुकी है और दिन पर दिन भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। जहां भारत में आज फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शाही एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं वर्ल्डवाइड भी इसका कलेक्शन 800 करोड़ को पार करते हुए काफी आगे पहुंच चुका है।

सुकुमार 'पुष्पा द राइज' के तीन साल बाद इसका सीक्वल ‘पुष्पा 2 द रूल’ लेकर आए हैं जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया। पहले ही दिन ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था। अब भी दिन पर दिन अपने कलेक्शन के साथ ‘पुष्पा 2’ नए-नए माइलस्टोन (Pushpa 2 breaks records) सेट कर रही है।

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर में काटा बवाल

Sacnilk के डेटा की माने तो, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने केवल चार दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया था। बात करें, पांचवे दिन के कलेक्शन की तो इसने अबतक करीब 880 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 

'पुष्पा 2' का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस मैथरी मूवी मेकर्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के एक नए रिकॉर्ड पर खुशी जताई है। उसने लिखा कि कैसे ‘पुष्पा 2’ चार दिनों में 829 करोड़ की कमाई के साथ दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।

Advertisement

'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन से तोड़ डाले ये बड़े रिकॉर्ड

  • केवल 4 दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म 
  • दो अलग-अलग दिनों में 70 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म 
  • पहले 3 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 
  • अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की (हिन्दी)
  • अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे और नॉन-फेस्टिवल ओपनिंग डे (हिन्दी)
  • हिंदी के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग डे 

ये भी पढ़ेंः किसी के बाप का हिंदुस्तान... बजरंग दल के विरोध के बीच बोले दिलजीत, राहत इंदौरी की शायरी से दिया जवाब

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 11:24 IST