दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के चलते देरी से होगी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग? Allu Arjun के मुंबई शिफ्ट होने की लगीं अटकलें

Allu Arjun in Raaka: अल्लू अर्जुन के फैंस अब चिंतित हैं कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के कारण 'राका' की शूटिंग में देरी हो सकती है। इस बीच, अल्लू अर्जुन के मुंबई शिफ्ट होने की खबरें आने लगीं।

Follow : Google News Icon  
Allu Arjun-Deepika Padukone film Raaka
Allu Arjun-Deepika Padukone film Raaka | Image: instagram

Allu Arjun in Raaka: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही उनकी तेलुगु फिल्म ‘राका’ का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें अल्लू अर्जुन नजर आए थे। अब अफवाहों का बाजार गर्म है कि ‘राका’ की शूटिंग के चलते अल्लू अर्जुन हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट होने वाले हैं।

अल्लू अर्जुन के फैंस अब चिंतित हैं कि दीपिका की प्रेग्नेंसी के कारण 'राका' की शूटिंग में देरी हो सकती है और इसी के चलते इसकी थिएटर रिलीज भी पोस्टपोन हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्टस में ये भी दावा किया गया कि पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन आने वाले समय में मुंबई में बसने की योजना बना रहे हैं ताकि 'राका' की शूटिंग अच्छे से पूरी हो सके। हालांकि, एक सूत्र ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

अल्लू अर्जुन होंगे मुंबई शिफ्ट?

डेक्कन क्रॉनिकल ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि “वह (अल्लू अर्जुन) हैदराबाद में खुशी-खुशी बस गए हैं और शहर के माहौल से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। उनके शिफ्ट होने की अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।” 

जब पूछा गया कि प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण अल्लू अर्जुन मुंबई में ज्यादा समय बिताने वाले हैं तो सूत्र ने आगे बताया, “'राका' के लिए मुंबई में बड़े सेट बनाए जा रहे हैं, और उन्हें लंबे समय तक वहां रहना होगा। अब चूंकि वह अलग-अलग अवतारों में कई भूमिकाएं निभा रहे हैं, इसके लिए उन्हें ज्यादा समय और फोकस चाहिए।”

Advertisement

‘राका’ का खतरनाक फर्स्ट लुक 

अल्लू अर्जुन के 44वें बर्थडे पर मेकर्स ने AA22xA6 फिल्म का टाइकल और फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। ये फिल्म अब ‘राका’ के नाम से कहलाएगी। एटली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राका’ का पहला पोस्टर भी शेयर किया गया जिसमें अल्लू अर्जुन कभी न देखे गए अवतार में धमाल मचा रहे हैं। फैंस पहली नजर में तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए। उनके चेहरे का आधा हिस्सा एक खूंखार हाथ से ढका हुआ है जो किसी जानवर के पंजे जैसा लग रहा है। वहीं, एक्टर की आंखें काफी इंटेंस लग रही हैं जिसमें कई रहस्य छुपे हुए हैं। बात करें रिलीज डेट की, तो ‘राका’ अगले साल गर्मियों में थिएटर में दस्तक देने वाली है।  

ये भी पढे़ंः गंजा सिर, आंखों में काजल और लंबे नाखून…अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का टाइटल रिवील, पोस्टर में दिखा खूंखार अवतार

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड