गंजा सिर, आंखों में काजल और लंबे नाखून…अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का टाइटल रिवील, पोस्टर में दिखा खूंखार अवतार
AA22xA6: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की आगामी साइंस फिक्शन फिल्म का टाइटल आखिरकार अनाउंस हो गया है। एटली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम 'राका' (Raaka) रखा गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Allu Arjun's film Raaka: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की आगामी साइंस फिक्शन फिल्म AA22xA6 का ऑफिशियल टाइटल आखिरकार अनाउंस हो गया है। एटली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम ‘राका’ (Raaka) रखा गया है। टाइटल रिवील के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा कर दिया है जिसमें ‘पुष्पा’ स्टार का खूंखार अवतार देखने के लिए मिल रहा है।
अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल 2026 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर तेलुगु सुपरस्टार ने अपनी आगामी फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले AA22xA6 नाम से जानी जाने वाली ये फिल्म अब ‘राका’ के नाम से कहलाएगी।
‘राका’ में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन कभी न देखे गए अवतार में धमाल मचा रहे हैं। फैंस पहली नजर में तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए। उनके चेहरे का आधा हिस्सा एक खूंखार हाथ से ढका हुआ है जो किसी जानवर के पंजे जैसा लग रहा है। वहीं, एक्टर की आंखें काफी इंटेंस लग रही हैं जिसमें कई रहस्य छुपे हुए हैं।
अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे वाले दिन अपनी फिल्म ‘राका’ का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- "इंतजार खत्म हुआ। #RAAKA के लिए तैयार हो जाइए!" ये पोस्टर चार अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किए गए थे जो दिखाता है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। वहीं ‘राका’ की हीरोइन दीपिका पादुकोण ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘लिमिट से परे एक विजन के लिए खुद को तैयार कर लो’।
Advertisement
कब रिलीज होगी 'राका'?
एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्णन के भी कास्ट किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। बात करें रिलीज डेट की, तो ‘राका’ अगले साल गर्मियों में थिएटर में दस्तक देने वाली है।
ये भी पढ़ेंः AA22xA6: क्या होगा अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की फिल्म का टाइटल? इस दिन खुलेगा सस्पेंस, मेकर्स करेंगे बड़ा धमाका