मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर की 85 की उम्र में मौत, पुल से कूदकर किया सुसाइड? इंडस्ट्री में शोक की लहर

K Rajan Passes Away: दिग्गज तमिल फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन का रविवार (17 मई) को निधन हो गया। वो 85 साल के थे।

Follow : Google News Icon  
Producer K Rajan has died in Chennai
Producer K Rajan has died in Chennai | Image: Republic

K Rajan Passes Away: दिग्गज तमिल फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन का रविवार (17 मई) को निधन हो गया। वो 85 साल के थे। सामने आई जानकारी की माने तो, उन्होंने चेन्नई के अड्यार पुल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या की है। उनके निधन से पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

तमिल वनइंडिया की रिपोर्ट की माने तो, प्रोड्यूसर के. राजन ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने उनका शव बरामद कर अस्पताल भेज दिया। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तमिल फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन का निधन

अबतक के. राजन के इस कदम के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजन तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी शख्सियत थे जिन्हें अक्सर उनकी बयानबाजी के लिए भी जाना जाता था। 

के. राजन को इंडस्ट्री ने दिया ट्रिब्यूट

एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर ने अपने एक्स हैंडल के जरिए लिखा, "बेहद दुखद खबर। फिल्म इंडस्ट्री के हमारे प्रिय सदस्य, निर्माता के. राजन सर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। उनका आत्महत्या करना बहुत दुखद है। वे बहुत ही सम्माननीय व्यक्ति थे और सच बोलने से कभी नहीं हिचकिचाते थे। बहुत ही दुखद। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।"

Advertisement

एक्टर विशाल ने लिखा, "अभी-अभी के. राजन सर के निधन की खबर सुनी। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। वे एक मुखर वक्ता थे। वे वितरक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

के. राजन का करियर

के. राजन ने एक निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘ब्रम्माचारिगल’ से की थी। इतने लंबे करियर में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया था जिनमें ‘माइकल राज’, ‘सोंथक्करन’, ‘वीटोडा मापिल्लई’, ‘पाम्बु सत्तई’, अजित कुमार की ‘थुनिवु’ और सेल्वाराघवन की ‘बकासुरन’ शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढे़ंः ‘शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं…’; Aashram की ‘बबीता भाभी’ ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कहा- आसान नहीं होता

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड