
‘शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं…’; Aashram की ‘बबीता भाभी’ ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कहा- आसान नहीं होता
Tridha Choudhury: त्रिधा चौधरी इस समय अपनी फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म को रिलीज हुए तीन ही दिन हुए हैं। इस बीच, एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
त्रिधा चौधरी ने छोटे पर्दे से निकलकर वेब सीरीज और अब फिल्मों तक का सफर तय दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में नए कलाकारों के लिए चीजें आसान नहीं होती हैं।
Image: instagram
त्रिधा चौधरी ने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए आपको लंबे समय तक काम करना पड़ता है। बहुत बार अपनी फीस भी कम करनी पड़ जाती है।
Image: instagramAdvertisement
त्रिधा ने कहा कि कुछ सालों में इंडस्ट्री में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि नए लोग पहले से ज्यादा जागरूक हैं और सोच-समझकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं। कुछ भी साइन करने से पहले फायदे-नुकसान जानते हैं।
Image: instagram
त्रिधा ने कहा कि कैसे उन्हें खुद बड़े बैनर के साथ काम करते समय अपनी फीस में समझौता करना पड़ा है। ये हर बार मजबूरी की वजह से नहीं, बल्कि सामने वाले के अनुभव और सम्मान को देखते हुए भी होता है।
Image: instagramAdvertisement
त्रिधा ने अपने शुरुआती दिनों में कई बार ओवरटाइम किया था क्योंकि वो बड़े बैनर के साथ काम करने का मौका नहीं गंवाना चाहती थीं। उन्होंने ये भी कहा कि कैसे कई नए कलाकारों को ये शोषण जैसा लगता है।
Image: instagram
त्रिधा ने कहा कि नए एक्टर्स के अंदर खुद को साबित करने की भूख होती है जिस वजह से वो कई चीजों में समझौता करते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं, लेकिन इस स्थिति का एक और पहलू भी है।
Image: instagram
त्रिधा ने बताया कि जब आप बड़े बैनर के साथ काम करते हो तो वो आपको प्रमोट करने और आगे बढ़ाने के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। आपको फेम दिलाते हैं और करियर को मजबूती देते हैं।
Image: instagram
त्रिधा चौधरी को टीवी शो ‘दहलीज’ और वेब सीरीज ‘आश्रम’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘आखिरी सवाल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Image: instagram