खून की उल्टी, काला जादू, सुसाइड… तलाक केस पर रवि मोहन का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी आरती पर लगाए गंभीर आरोप
Ravi Mohan: रवि मोहन ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में हो रहे 'अपमान' का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ रहा है। तलाक फाइनल होने तक वो एक्टिंग नहीं कर सकते।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Ravi Mohan: साउथ एक्टर रवि मोहन (जयम रवि) ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरती रवि से अपने तलाक और केनिशा से कथित ब्रेकअप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्टर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक वह न तो कोई फिल्म करेंगे और न ही अपनी कोई नई फिल्म रिलीज करेंगे।
रवि मोहन ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में हो रहे 'अपमान' का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ रहा है। तलाक फाइनल होने तक वो एक्टिंग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा- "अगर आप मुझे उकसाना चाहते हैं, तो कोशिश करके देख लीजिए। मैंने 23 साल काम किया है, मेरी 95% फिल्में सफल रही हैं।"
पत्नी आरती पर रवि मोहन का तीखा हमला
रवि मोहन ने आगे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आरती और उनका परिवार उन पर काला जादू कर रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे खून की उल्टी हो रही है। वे काला जादू कर रहे हैं। वे पहले भी करते थे और अब भी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि तलाक केस की वजह से वो इतने सदमे में हैं कि खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कैमरे के सामने अपनी कलाई पर लगे कट भी दिखाए।
रवि मोहन ने कहा- "मैं एक दिन जरूर मरूंगा लेकिन इस दुनिया से जाने से पहले मैं उनकी शांति भंग कर दूंगा। मैं अब इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगा। मैं अपनी निजी जिंदगी को सुधारूंगा, अपनी प्रतिष्ठा बचाऊंगा और फिर अपने एक्टिंग करियर में वापस लौटूंगा।”
Advertisement
एक्टर ने ये भी कहा कि कैसे शादी के दौरान उनका और आरती का एक जॉइंट अकाउंट था और सारा पैसों का हिसाब वो ही देखती थीं। अगर एक्टर जरा भी पैसे निकालते तो आरती उनसे हर खर्च का हिसाब मांगती थीं। वो इतना कमाने के बाद भी चुपचाप सब सहते रहे। रवि ने कहा कि उनके माता-पिता आरती के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की जिसे वो आज भी भुगत रहे हैं।
आरती ने किया रवि मोहन को ‘ब्लैकमेल’?
रवि मोहन प्रेस मीट के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि "आरती ने मुझे ब्लैकमेल किया। उसने अपना हाथ काटकर मुझे शादी के लिए ब्लैकमेल किया; तभी मैंने उससे शादी की। पहले दिन से ही मेरी जिंदगी नरक बन गई है। उसने काला जादू तक किया।”
Advertisement
रवि मोहन अपने बेटों आरव और अयान का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग होने के बाद उनकी पत्नी और उसका परिवार उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, “वे मुझे मेरे बच्चों से मिलने तक नहीं दे रहे। मेरी जिंदगी के सबसे खुशी के पल उनके साथ ही बीते हैं। मैं अपने बच्चों को कैसे छोड़ दूं? जब आपको सच्चाई नहीं पता, तो मेरे प्यार पर सवाल मत उठाइए"।
एक्टर ने कहा कि वो रोज अपने बेटे के साथ चेस खेलते थे और कभी-कभी उसकी खुशी के लिए जानबूझकर हार भी जाते थे। आरती के परिवार ने बच्चों के फोन छीन लिए, बॉडीगार्ड लगा दिए और उन्हें उनके बच्चों से दूर कर दिया। रवि ने कहा- “मैंने ईसीआर में एक आलीशान घर खरीदा और परिवार के लिए सब कुछ किया। फिर भी जब मैं संघर्ष कर रहा था, तब किसी ने मेरी परवाह नहीं की।"
केनिशा से हुआ रवि मोहन का ‘ब्रेकअप’?
तलाक के ऐलान के बाद रवि मोहन का नाम सिंगर केनिशा से जोड़ा गया था जिसके बाद दोनों की खूब आलोचना हुई। इस पर एक्टर ने ब्रेकअप की सीधे तौर पर पुष्टि किए बिना कहा, “साइबरबुलिंग की वजह से केनिशा को निशाना बनाया गया और आखिरकार उन्होंने मुझे छोड़ दिया। वह जहां भी हैं खुश रहे। केनिशा मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ी रही।”