केनिशा की वजह से टूटी जयम रवि की शादी? एक साल बाद सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बचपन से काफी कुछ झेला…
Jayam Ravi-Keneeshaa: साउथ एक्टर जयम रवि ने जबसे पत्नी आरती रवि के साथ अपने तलाक का ऐलान किया है, तबसे ही उनका नाम सिंगर केनिशा के साथ जोड़ा जा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Jayam Ravi-Keneeshaa: साउथ एक्टर जयम रवि ने जबसे पत्नी आरती रवि के साथ अपने तलाक का ऐलान किया है, तबसे ही उनका नाम सिंगर केनिशा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को हाल ही में एक इवेंट में भी साथ स्पॉट किया गया था। सिंगर पर जयम रवि का घर तोड़ने का आरोप लग रहा है। पिछले लगभग एक साल से वो लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही हैं जिसपर आखिरकार उन्होंने दो वीडियो के जरिए चुप्पी तोड़ दी है।
केनिशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में बताया कि कैसा उनका बचपन ही दर्द भरा रहा है। सिंगर ने खुलासा किया कि उन्हें 4 साल की उम्र से ही अपने पुरुष रिश्तेदारों द्वारा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था। 18 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई जो कुछ ही महीनों बाद बिखरती चली गई।
सिंगर केनिशा ने अपने दर्दनाक अतीत पर की बात
केनिशा ने वीडियो में ये भी बताया कि उनके पति के कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे। उन्हें शारीरिक और भावनात्मक शोषण का सामना करना पड़ा। जब वो 19 साल की थीं तो उनका मिसकैरेज हो गया। सिंगर के मुताबिक, “मेरे गर्भ में पल रहा बच्चा टूट गया और मेरे शरीर से बाहर निकल आया।”
इतना ही नहीं, केनिशा ने अपने वीडियो में ये भी बताया कि कैसे लोग उनके अतीत के बारे में जानने के लिए बैंगलोर में जासूसी करवा रहे हैं। उन्हें बार में गाने के लिए भी ट्रोल किया गया था जिसपर सिंगर ने कहा कि कैसे बार में 500 रुपये के लिए गाने ने ही उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
Advertisement
क्या जयम रवि को डेट कर रहीं केनिशा?
केनिशा ने 'घर तोड़ने वाली' कहे जाने पर भी आखिरकार रिएक्ट कर डाला है। उनके मुताबिक, "एक लड़की जिसने अपने गर्भ में अपना बच्चा खो दिया… क्या आपको लगता है कि मैं किसी को उसके बच्चों या परिवार से दूर रखूंगी?" उन्होंने बताया कि रवि उनके पास थेरेपी लेने के लिए आए थे, उस समय वो पहले से ही टूटे हुए थे। केनिशा ने उनसे कहा कि अगर वो बेहतर महसूस करना चाहते हैं तो उन्हें अपने परिवार से सुलह करनी होगी।
हालांकि, जब रवि ने अपने परिवार के साथ चीजें सुलझाने से मना कर दिया, तो केनिशा ने थेरेपी बंद कर दी और उनकी दोस्त बन गईं। सिंगर का कहना है कि वो और रवि “केवल दोस्त” हैं। उन्होंने कहा कि "इसके लिए मुझे किसी का घर तोड़ने की जरूरत नहीं है।" केनिशा ने अंत में ये भी कहा कि बहुत से लोग उन्हें रवि के चेहरे पर फिर से मुस्कान लाने के लिए धन्यवाद भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में और भी बड़ी दिक्कतें हैं जिनपर लोगों को ध्यान देना चाहिए।