अपडेटेड 21 September 2024 at 16:52 IST
रेप केस में फंसे जानी मास्टर के बाद अब उनकी पत्नी भी होंगी गिरफ्तार? पीड़िता पर हमले का लगा आरोप
Jani Master: जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर रेप के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। अब खबरें हैं कि उनकी पत्नी आयशा भी पुलिस की रडार पर आ चुकी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Jani Master: जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर रेप के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। एक जूनियर महिला कोरियोग्राफर ने जानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें गोवा से पकड़ा गया और शुक्रवार को साइबराबाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। अब खबरें आ रही हैं कि उनकी पत्नी आयशा भी पुलिस की रडार पर आ चुकी है।
जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा को गिरफ्तार कर गुरुवार को गोवा में पेश किया गया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट वारंट लेने के बाद, पुलिस ने उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया और खबरों की माने तो उनकी पत्नी भी गिरफ्तार हो सकती है।
जानी मास्टर की पत्नी भी होंगी गिरफ्तार?
तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जानी मास्टर की पत्नी को अब अपने पति का बचाव करना भारी पड़ गया है। कहा जा रहा है कि पीड़िता अब आयशा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा सकती है जिसके बाद उसे पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। आयशा ने कहा था कि जानी निर्दोष हैं और क्लीन चिट लेकर बाहर निकलेंगे।
पीड़िता कथित तौर पर आयशा के खिलाफ उसपर और उसके घर में अन्य लोगों पर हमला करने को लेकर शिकायत दर्ज कराएगी। उसने यह भी आरोप लगाया है कि आयशा को उसके पति की करतूतों के बारे में पता था और उसने इसे छिपाने में मदद की। पुलिस ने कथित तौर पर आयशा को नरसिंगी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है।
Advertisement
जानी मास्टर की पत्नी ने रेप के आरोपों पर क्या कहा?
बता दें कि जानी मास्टर की पत्नी सुमालता ने रेप के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके करियर को बर्बाद करने की बड़ी साजिश रची गई है। इतना ही नहीं, सुमालता ने तो ये भी कहा है कि अगर महिला कोरियोग्राफर सबूत दिखा दे तो वह अपने पति को छोड़ देंगी।
गौरतलब है कि महिला कोरियोग्राफर का आरोप है कि 2020 में मुंबई वर्क ट्रिप पर जानी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था और अलग-अलग जगहों पर उसका रेप करता रहा। उस समय वो नाबालिग थी और उसके साथ जानी ने मारपीट भी की थी। अब जानी मास्टर को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
Advertisement
साइबराबाद की रायदुर्गम पुलिस ने 15 सितंबर को जीरो FIR दर्ज की और केस नरसिंगी पुलिस स्टेशन में फिर दर्ज किया गया। जानी पर धारा 376 (2) (एन), 506 और 323 के तहत बलात्कार, आपराधिक धमकी और हमले का मामला दर्ज किया गया था। उस समय पीड़िता नाबालिग थी तो POCSO एक्ट भी लगाया गया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 September 2024 at 16:52 IST