जूतों से पीटता, पैसा-घर सब छीन लिए...सिंगर सुचित्रा का दर्दनाक VIDEO आया सामने, रो-रोकर मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप
सिंगर सुचित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने पति द्वारा उन्हें जूतों से पीटने और पैसे छीनकर भागने के आरोप लगाए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

सिंगर और एक्स रेडियो जॉकी सुचित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। 'डोले-डोले' फेम सुचित्रा ने अपने मंगेतर और चेन्नई हाईकोर्ट के वकील शुनमुगराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उसने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि घर और मेहनत की कमाई भी छीन ली है। उन्होंने एक वीडियो में अपना दर्द बयां किया है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
सुचित्रा ने WWE स्टाइल में पिटाई के लगाए आरोप
वीडियो बनाकर सुचित्रा ने शेयर किया है कि उनका मंगेतर उन्हें जूतों से पिटाई करता था। वह इस तरह से उन्हें पीटता था मानों WWE रेसलर हो। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से वह शुनमुगराज को जानती थीं और उनसे इंगेज्ड थीं, लेकिन इस रिश्ते में उन्हें केवल हिंसा और धोखा मिला। सिंगर ने आरोप लगाया कि उनके मंगेतर ने उनकी मेहनत से कमाई गई सारी रकम छीन ली है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस शुनमुगराज ने मेरी मेहनत की कमाई चुरा ली, जो मैंने गानों से बड़ी मुश्किल से कमाई थी। गाना मुश्किल नहीं था, मुश्किल था पेशेवर रवैया बनाए रखना, छेड़खानी को नजरअंदाज करना और सुरक्षित रहना।'
लड़ेगी कानूनी लड़ाई
सुचित्रा ने क्लियर किया है कि वह अब चुप नहीं बैठेंगी और शुनमुगराज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि वह हर डिजिटल टूल का इस्तेमाल कर अपना हक वापस लेंगी। अब इस लड़ाई से वह पीछे नहीं हटेंगी जब तक उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिल जाता।
घर से निकलकर मुंबई
सुचित्रा ने खुलासा किया कि उनके मंगेतर ने उन्हें चेन्नई के घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद उन्हें मुंबई आकर नौकरी करनी पड़ी। इससे पहले भी उन्होंने हिंसा के संकेत सोशल मीडिया पर दिए थे, लेकिन तब पोस्ट डिलीट कर दी थी। इस बार पहली बार उन्होंने शुनमुगराज का नाम लेकर सारी पोल खोली है।