अपडेटेड 28 August 2025 at 09:01 IST

Infectious Diseases: आहार में बदलाव से कम करें इन्फेक्शन का खतरा, शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

Infectious Diseases: इन्फेक्शन से बचने के लिए अपने आहार में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप ये 5 सुपरफूड्स को शामिल करके अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं।

Infectious Diseases
Infectious Diseases | Image: Meta AI

Infectious Diseases: इन्फेक्शन से बचने के लिए अपने आहार में बदलाव करना काफी जरूरी होती है। हेल्दी फूड शरीर को काफी स्वस्थ रखता है और क्षमता भी बढ़ाता है। आजकल प्रदूषण और वातावरण को बदलाव से लाइफस्टाइल में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सही आहार का चयन करना काफी जरूरी हो जाता है। आइए आपको 5 ऐसे सुपरफूड्स बताते हैं, जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

हरी सब्जियां: हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये शरीर की रोग की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाती है। हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली और गोभी आपके लिवर के लिए काफी फायदेमंद होती है।

फल: फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फल जैसे कि आंवला, संतरा और नींबू इम्यूनिटी पावर को बढ़ाते हैं। ये फल न केवल इनफेक्शन से बचाते हैं, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

होल ग्रेन: होल ग्रेन जैसे कि ब्राउन राइस, क्विनोआ और जौ फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। होल ग्रेन डाइजेशन को भी हेल्दी रखता है।  

Advertisement

दही: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं और इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाते हैं। दही का नियमित सेवन करने से डाइजेशन से रिलेटेड दिक्कतों को भी कम करता है।

ग्रीन टी: हरी चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को इनफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। हरी चाय का सेवन करने से तनाव भी कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कौन बना शो का पहला कैप्टन? दाल और चिकन को लेकर छिड़ी जंग

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 09:01 IST