थलपति विजय और तृषा के कथित अफेयर पर फूटा इस सिंगर का गुस्सा, एक्ट्रेस को बताया ‘पैरासाइट’, कहा- वो सफल लोगों को…
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan: साउथ की मशहूर सिंगर सुचित्रा ने एक इंटरव्यू में तृषा कृष्णन को लेकर एक कंट्रोवर्शियल बयान दे डाला और थलपति विजय की तारीफ की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan: थलपति विजय जल्द तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उनकी पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस बीच, विजय और तृषा कृष्णन के कथित रिलेशनशिप को लेकर भी खूब बातें बनीं। अब इसपर सिंगर सुचित्रा ने चुप्पी तोड़ दी है।
साउथ की मशहूर सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तृषा कृष्णन को लेकर एक कंट्रोवर्शियल बयान दे डाला है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सुचित्रा ने तृषा को ‘पैरासाइट’ बताते हुए तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की तारीफ की है।
विजय-तृषा के कथित अफेयर पर भड़कीं सुचित्रा
सुचित्रा ने इस इंटरव्यू में साफ-सीधे शब्दों में कहा- “मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं यह बात निष्पक्ष रूप से कहूंगी और इसे अपने जजमेंट पर हावी नहीं होने दूंगी। मुझे विजय बहुत पसंद हैं। मैं बिना किसी का पक्ष लिए ईमानदारी से अपनी राय रखना चाहूंगी।”
सिंगर सुचित्रा ने आगे कहा, “सफल लोगों की जिंदगी में पैरासाइट (परजीवी) तब प्रवेश करते हैं जब वे अकेले हो जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को एकांत कर लिया है। वह अकेले हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक आत्ममंथन नहीं किया है"।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा- “इस बीच ही वह राजनीति में आ गए। सच कहूं तो उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की जरूरत है जो उन्हें राजनीतिक राह दिखा सकें, वरना राजनीति में उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होगा क्योंकि अगर राजनीति में उनके साथ कुछ अच्छा होना है तो वह उनके पिता के समर्थन से ही संभव है।”
थलपति विजय और तृषा कृष्णन
थलपति विजय और तृषा कृष्णन बड़े पर्दे पर एक सुपरहिट जोड़ी है जिन्होंने साथ में कई सफल फिल्में दी हैं। हालांकि, जब इस साल विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी देते हुए उनपर एक ‘एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चलाने’ का आरोप लगाया तो सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि तृषा कृष्णन ही हैं। इस विवाद के कुछ ही दिन बाद विजय और तृषा को एक साथ चेन्नई में एक शादी में शिरकत करते हुए देखा गया था। हाल ही में जब विजय ने तमिलनाडु चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की तो एक्ट्रेस उनसे मिलने उनके घर भी पहुंची थीं। इन सब चीजों की वजह से विजय और तृषा के रिलेशनशिप रूमर्स को और हवा मिल गई।