‘एक ब्लॉकबस्टर तो दी नहीं, खुद को सुपरस्टार कहती हो…’; Ameesha Patel का किस एक्ट्रेस पर फूटा गुस्सा? खोली PR गेम की पोल

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अपने एक्स हैंडल के जरिए युवा एक्ट्रेस और उनके PR गेम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि 'बिना सोलो ब्लॉकबस्टर दिए खुद को स्टार मत कहो'।

Follow : Google News Icon  
Ameesha Patel
Ameesha Patel | Image: instagram

Ameesha Patel: ‘गदर’ स्टार अमीषा पटेल ने हाल ही में आधी रात को अपने एक्स हैंडल के जरिए युवा एक्ट्रेस और उनके PR गेम पर जमकर निशाना साधा। अमीषा ने एक के बाद एक धड़ाधड़ कई सारे पोस्ट किए हैं जिनमें वो किसी का नाम लिए बिना ही उन एक्ट्रेस पर कटाक्ष कर रही हैं जो ‘अपने करियर में एक सोलो ब्लॉकबस्टर दिए बिना भी खुद को स्टार कहती हैं’। 

एक ट्वीट में अमीषा पटेल ने लिखा- "खुद को सुपरस्टार तभी कहो जब तुमने कोई ऐसी फिल्म बनाई हो जो बॉक्स ऑफिस पर तबाही ले आए और इतिहास रच दे। तब तक, खुद को सुपरस्टार बुलाने के लिए PR गेम खेलना बंद कर दो। माफ करना लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।"

अमीषा पटेल ने किन एक्ट्रेस के PR गेम पर साधा निशाना?

अमीषा यही नहीं रुकीं, उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- "कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने करियर में अब तक एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी है, लेकिन फिर भी वे खुद को स्टार कहती हैं। सिर्फ दो औसत दर्जे की फिल्में करने और शूटिंग सेट पर दिखने से आप स्टार नहीं बन जाते। आप इससे केवल एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली एक्ट्रेस बन जाती हैं।"

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि कैसे ज्यादातर एक्ट्रेस अपने PR टीम को पैसे देकर खुद को नंबर 1 और नंबर 2 घोषित करवा रही हैं जिन्होंने अपने करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी जो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सके। अमीषा ने इसे लेकर हैरानी जताई और लिखा कि 'ये साल 2000 नहीं, बल्कि 2026 है, आज की तारीख में 100 करोड़ का कलेक्शन तो कुछ भी नहीं है'। 

Advertisement

‘ये PR मशीनरी बंद करो’

अमीषा ने आगे कहा कि “एक स्टार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है जब वह दुनियाभर में एक बड़ी हिट फिल्म दे सके। किसी भी एक्टर के लिए ये काफी अच्छा अहसास होता है कि वो दुनिया में कहीं भी किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सके। लेकिन आप सुपरस्टार तभी बनते हैं जब आप बड़ी हिट फिल्में दें। पीआर मशीनरी बंद करो।”

अमीषा पटेल ने गिनाईं अपनी हिट फिल्में

एक्ट्रेस और उनके PR गेम पर जमकर हमला बोलने के बाद अमीषा ने एक एक्स पोस्ट के जरिए अपने करियर की भी ब्लॉकबस्टर फिल्में गिनवा दी हैं। उन्होंने कहा- “कहो ना प्यार है, गदर 1 और गदर 2... एक नहीं पर मैंने हीरोइन के तौर पर तीन सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शक आए और आज तक ये मेरे को-स्टार्स की भी सबसे बड़ी हिट फिल्में रही हैं लेकिन मेरी नकली PR मशीनरी दूसरी एक्ट्रेस की तरह कमजोर है”।

Advertisement

जैसे ही अमीषा ने सीरीज में ये पोस्ट किए, नेटिजंस हैरान रह गए हैं। वो लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनका निशाना किस एक्ट्रेस पर है। बहुत से लोगों ने अमीषा को ही ट्रोल कर दिया और लिखा कि वो कब तक सालों पुराने अपने प्रोजेक्ट्स को ही गिनवाती रहेंगी।

ये भी पढे़ंः अभी खत्म नहीं हुई ‘धुरंधर’ की कहानी, साल के अंत में आएगा पार्ट 3? प्रोड्यूसर के हिंट से फैंस हुए गदगद

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड