
अभी खत्म नहीं हुई ‘धुरंधर’ की कहानी, साल के अंत में आएगा पार्ट 3? प्रोड्यूसर के हिंट से फैंस हुए गदगद
Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बड़े पर्दे पर अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तबाही मचा दी। 3000 करोड़ रुपये की इस दो पार्ट्स की फ्रेंचाइजी को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने हिंदी सिनेमा का इतिहास ही बदल डाला। पिछले साल आया इसका पहला पार्ट सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गया था जिसका रिकॉर्ड इसके ही सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ दिया।
Image: @therakeshbedi/instagram
जहां मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ के साथ फ्रेंचाइजी को खत्म कर दिया था, वहीं अब इसकी प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने एक बड़ा हिंट दिया है। उनके बयान से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या ‘धुरंधर 3’ भी आने वाली है।
Image: social mediaAdvertisement
ज्योति देशपांडे से एक हालिया इंटरव्यू में पूछा गया था कि वो और आदित्य धर दो सुपरहिट फिल्में देने के बाद कैसे आराम कर रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने जो कहा, वो अब वायरल हो चुका है।
Image: instagarm
ज्योति देशपांडे ने इंटरव्यू के दौरान कहा- “धुरंधर के साथ हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास कुछ सरप्राइज होगा। हमारे पास कुछ स्पेशल है।”
Image: instagramAdvertisement
जहां फैंस इस बात की आस लगाए बैठे हैं कि आदित्य अब ‘धुरंधर 3’ लेकर आ रहे हैं, वहीं अफवाहों का बाजार गर्म है कि मेकर्स फिल्म की शूटिंग के BTS क्लिप्स को जोड़कर एक पूरी फिल्म बनाकर रिलीज करने वाले हैं।
Image: instagram
काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि चूंकि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है, इसलिए मेकर्स ने अब ‘धुरंधर’ की मेकिंग दिखाते हुए एक फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है।
Image: instagram