'पूरी रात जागकर, करवटें बदलते हुए...', समांथा-राज निदिमोरु की शादी पर एक्स वाइफ ने लिखा लंबा चौड़ा नोट
Shyhamali De on Samantha-Raj Wedding: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के चार दिन बाद एक्स वाइफ श्यामली डे ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Shyhamali De on Samantha-Raj Wedding: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू की शादी अभी तक चर्चा में बनी हुई है। दोनों ने काफी पर्सनल तरीके से मंदिर में अपनी शादी रचाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों को शेयर करके फैंस को चौंका दिया था। अब दोनों की शादी के चार दिन बाद राज की एक्स वाइफ श्यामली डे ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पूरी रात जागकर, करवटें बदलने की बात के साथ और भी कई चीजों को मेंशन किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या बातें लिखीं हैं।
श्यामाली ने शेयर किया अपना दुख
श्यामाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक दिसंबर को एक्स पति और सामंथा की शादी के बाद से मिले सपोर्ट पर ग्रेटिट्यूज जताया है। उन्होंने अपने नोट की शुरुआत में लिखा, 'मैंने पूरी रात जागकर, करवटें बदलते हुए और विचार-विमर्श करते हुए बिताई और मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ जो भी हो रहा है अच्छा हो रहा है, उसे स्वीकार न करना अनग्रेटफुल होगा।' श्यामाली ने लिखा कि वह मेडिटेशन की प्रैक्टिस कर रही हैं। इसका एक हिस्सा सभी लोगों को 'शांति, प्रेम, क्षमा, आशा, प्रकाश, आनंद, प्रेमपूर्ण दया, सद्भावना और अच्छा करने की इच्छा' का आशीर्वाद देना है।
श्यामाली का मानना है कि अब उन्हें जो सपोर्ट मिल रहा है, वह उनके प्रेयर्स का ही रिजल्ट है। आगे उन्होंने लिखा, 'जैसा कि एक दोस्त ने मुझे याद दिलाया, अब मुझे जो मिल रहा है, वह बस उस एनर्जी की वापसी है' श्यामाली ने बताया कि उनके पास न ही कोई पब्लिक रिलेशन है और ना ही कोई उनका सोशल अकाउंट देखता है।
शादी से बड़े दर्द से गुजर रही श्यामाली
श्यामाली ने खुलासा किया कि अब वह शादी से ज्यादा किसी और ही बड़ी चीज से गुजर रही हैं। 4 नवंबर को उनके गुरु को स्टेज 4 कैंसर का पता चला, और इस समय उनका ध्यान इसी पर है। उन्होंने आगे लिखा, 'इसलिए एक रिक्वेस्ट है, प्लीज इस स्पेस को क्लीन रखें' लास्ट में उन्होंने सभी का एक बार फिर धन्यवाद किया और उनकी गुड हेल्थ, सुख, समृद्धि और स्प्रिचुअलिटी की कामना की है।
Advertisement
श्यामाली के एक्स पति राज निदिमोरू ने रचाई दूसरी शादी
राज निदिमोरू और श्यामाली ने साल 2015 में शादी की थी। खबरों के मुताबिक दोनों साल 2022 में अलग हो गए थे। फिर साल 2023 में श्यामाली ने राज के बारे में एक पोस्ट शेयर किया था। अब राज ने 1 दिसंबर 2025 को साउथ की फेमस एक्ट्रेस समांथा से शादी रचा ली है।