समांथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया 'बेबी बंप', बोलीं- मेरे सिक्स पैक ऐब्स...; सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेटेस्ट तस्वीर

सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने बेबी बंप की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। इस पोस्ट को देखने के बाद सामंथा के फैंस बेहद खुश हैं।

Samantha Ruth Prabhu flaunts 'baby bump', says My six-pack abs... latest photo goes viral on social media
Samantha Ruth Prabhu flaunts 'baby bump', says My six-pack abs... latest photo goes viral on social media | Image: Instagram

साउथ सिनेमा की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। फैंस के लिए एक बेहद बड़ी और खुशखबरी सामने आई है कि सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस साल के आखिर तक उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इसी बीच, 39 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक खास तोहफा देते हुए अपने बेबी बंप की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। लेकिन इस तस्वीर से ज्यादा सुर्खियां इसके मजेदार कैप्शन ने बटोरी हैं। सामंथा ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'मेरे सिक्स-पैक एब्स, मैं तुमसे बाद में मिलूंगी।'

अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा और उनके पति मशहूर फिल्म निर्माता राज निदिमोरु ने फैंस के साथ माता-पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की थी।

काम से लेंगी छोटा ब्रेक 

हाल ही में अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए सामंथा ने हिंट दिया था कि वह अपनी सेहत और आने वाले बच्चे की देखभाल के लिए अभिनय से कुछ समय का ब्रेक लेंगी।
सामंथा ने कहा,  'मा इंटी बंगारम' के बाद, मुझे अपनी सेहत की वजह से थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मैं अब मैटरनिटी लीव पर रहूंगी। लेकिन घबराइए नहीं, इस ब्रेक के बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और बेहतरीन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करूंगी।

Advertisement

सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

सामंथा और राज निदिमोरु की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने पहली बार सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में साथ काम किया था। यहीं से दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। इसके बाद इस जोड़ी ने 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'मा इंटि बंगारम' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी साथ काम किया।
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन में बेहद निजी और आध्यात्मिक माहौल में शादी रचाई थी। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। फिलहाल, फैंस उनके इस नए सफर के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - दिल, दिमाग, किडनी, लीवर सब गायब...वेनेजुएला से यूपी के राकेश चौहान का खोखला शव पहुंचा भारत, शरीर पर सिर्फ टांके ही टांके; परिवार ने की ये मांग

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड