सामंथा रुथ प्रभू-राज निदिमोरु की शादी के बाद एक्स वाइफ का पहला पोस्ट हुआ वायरल, क्यों बोलीं- हम यहां रहते हैं?
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को शादी रचा ली है। इस बीच, राज की एक्स-वाइफ श्यामली डे का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। कपल ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में भूत शुद्धि विवाह समारोह में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। इस बीच, राज की एक्स-वाइफ श्यामली डे का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु दोनों की ही ये दूसरी शादी है। इससे पहले सामंथा ने तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य संग लव मैरिज की थी। हालांकि, 2021 में उनका तलाक हो गया। राज का भी श्यामली डे से सेपरेशन हो चुका है। ऐसे में सामंथा और राज ने प्यार को दूसरा मौका देते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
सामंथा-राज की शादी के बाद एक्स-वाइफ का पहला पोस्ट
अब श्यामली डे ने अपने एक्स-हस्बैंड राज निदिमोरु की दूसरी शादी के बाद एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये फोटो एक मिल्की वे गैलेक्सी की है जिसमें इशारा करते हुए लिखा गया है- “हम यहां रहते हैं”। इस फोटो के जरिए ये समझ आ रहा है कि इतने बड़े यूनिवर्स के सामने मानव अस्तित्व कितना छोटा है।
ये पहली बार नहीं है, जब श्यामली डे का कोई पोस्ट इस तरह वायरल हुआ हो। दो दिन पहले जब सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी की अफवाहें तेजी से मीडिया में फैली थीं, तब भी श्यामली ने एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी जिसे इन्हीं अफवाहों से जोड़कर देखा जा रहा था। उस पोस्ट में लिखा था- ‘हताश लोग हताश काम करते हैं’ (desperate people do desperate things)।
Advertisement
सामंथा-राज की शादी की अनसीन फोटोज वायरल
शिल्पा रेड्डी और मेकअप आर्टिस्ट अपर्णा विनोद ने अब सामंथा की शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। मेहमानों को “विवाह कनुकलु” (शादी का तोहफा) दिया गया, जिसमें ईशा के फूलों से बनी अगरबत्ती थी। गिफ्ट में सद्गुरु का लिखा एक नोट, भारत में बनी चॉकलेट और समांथा के पसंदीदा ब्रांड ‘सीक्रेट अल्केमिस्ट’ का परफ्यूम भी शामिल था। खाने की थाली की भी एक फोटो वायरल हो रही है।