Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda: रश्मिका मंदाना और विजय की शादी हो गई फिक्स? वेन्यू भी हो गया तय! अटकलों की क्या है सच्चाई
रश्मिका और विजय की कथित सगाई के बाद अब शादी की चर्चा भी तेज हो गई है। खबरें हैं कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rashmika Mandanna-Vijay Deverkonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से अफवाहें हैं। इनकी सगाई की खबरें भी अक्तूबर में खूब चर्चा में रहीं। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल शादी रचा सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय की साल 2026 में रॉयल वेडिंग होने जा रही है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रश्मिका 26 फरवरी 2026 के दिन विजय की दुल्हनिया बनेंगी। उनकी शादी उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। इसके अलावा प्री-वेडिंग फंक्शंस भी वहीं होंगे। इस बिग फैट वेडिंग के लिए हेरिटेज प्रॉपर्टीज फाइनल कर ली गई है।
रश्मिका और विजय की होगी इंटीमेट वेडिंग!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय और कथित सगाई की तरह शादी को भी इंटीमेट रखना चाहते हैं। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि दोनों अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे या नहीं।
दोनों की पहली मुलाकात कब?
विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में भी उनकी जोड़ी को बेतहाशा प्यार मिला। तभी से चर्चा होने लगीं कि दोनों ऑफ-स्क्रीन भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।
Advertisement
पब्लिकली कभी नहीं स्वीकारा रिश्ता
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सालों से फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे रूमर्ड कपल रहे हैं, जिन्होंने खुलकर कभी अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया। लेकिन उनकी तस्वीरों से अक्सर उनका राज खुलता नजर आता है। कथित सगाई के बाद अब दोनों की शादी की भी जोरों-शोरों से चर्चा है। अभी दोनों की तरफ से अफेयर, सगाई या शादी से जुड़ी किसी भी खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
रश्मिका मंदाना की पहले टूट चुकी है सगाई
एक समय पर कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी संग रश्मिका का रिश्ता था। साल 2017 में दोनों ने सगाई भी की थी। लेकिन 2018 में ही दोनों अलग हो गए। रक्षित से सगाई टूटने को लेकर रश्मिका ने बताया था कि कम्पैटिबिलिटी इश्यू के चलते दोनों ने सगाई तोड़ दी थी।