डिलीवरी के बाद Bharti Singh को क्या हुआ? रो-रोकर बुरा हाल; बोलीं- बैठे-बैठे अचानक ही...

मां बनने का एहसास बेहद खास होता है। लेकिन इसके साथ-साथ कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है, जिस तरह इन दिनों भारती सिंह कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बिना बात बैठे-बैठे रोना आ जाता है।

Follow : Google News Icon  
Bharti Singh
Bharti Singh | Image: Instagram

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन चुकी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया जिसे वो प्यार से 'काजू' बुलाती हैं। डिलीवरी के बाद वो इमोशनली कमजोर महसूस करने लगी हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा खुद अपने व्लॉग में किया।

भारती सिंह ने बताया कि वो पोस्टपार्टम इफेक्ट से जूझ रही हैं। उन्हें बात-बात पर रोना आ रहा है। लेकिन इस दौरान हर्ष ने उन्हें जिस तरह संभाला उसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

बेटे के जन्म के बाद पोस्टपार्टम झेल रहीं भारती 

भारती ने व्लॉग में कहा, 'मैं अभी रोकर हटी हूं, पता नहीं किस बात पर रोना आ रहा है, कुछ समझ ही नहीं आ रहा। बैठे-बैठे ही रोना आ जाता है। मुझे ऐसा पिछली बार नहीं हुआ था। सबकुछ ठीक है, घर में कामकाज के लिए लोग भी बहुत हैं, हर चीज के लिए बंदा है घर में।'

फूट-फूटकर रोने लगीं कॉमेडियन

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे साथ ये क्या हो रहा है। भगवान ने इतनी खुशियां दी हैं। ये पोस्टपार्टम इफेक्ट क्या होता है, क्यों?' इतना कहते हुए वो फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

Advertisement

हर्ष ने भारती को यूं सभाला

इसी बीच भारती के पति हर्ष जब घर लौटे तो उनकी आंखें फिर नम हो गईं। भारती ने पति से कहा कि वो दूसरों की तरह ट्रैवल नहीं कर पा रही हैं और रोने लगीं। फिर हर्ष ने उन्हें गले से लगाया और दिलासा दी। साथ ही चुटकुले सुनाकर उनका मूड हल्का किया।

भारती के पति से इंप्रेस हुए लोग

भारती के लिए हर्ष का प्यार देख लोग इंप्रेस हो गए। उन्होंने हर्ष की तारीफों के पुल बांधे। एक ने लिखा, 'इतना प्यार करने वाला पति खुशनसीब लोगों को ही मिलता है।' दूसरे ने लिखा, 'हर्ष बेस्ट हसबेंड हैं।' वहीं एक ने कहा, 'हर्ष और कपल गोल्स हैं।'

Advertisement

हर्ष-भारती की शादी

बता दें कि भारती और हर्ष की पहली मुलाकात 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी। वहां भारती कलाकार और हर्ष वहां राइटर थे। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर 9 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूजे का होने का फैसला लिया। कपल ने 3 दिसंबर 2017 में शादी कर ली। दोनों ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेटे गोला का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को पत्नी से पड़ी लात? फैंस को दिखाई ट्विंकल खन्ना की असलियत! मजेदार तस्वीर देख छूट जाएगी हंसी

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड