Fact Check: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS वायरल, सच्चाई जानकर उड़ गए फैंस के होश

Rashmika-Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कथित शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आखिर क्या है इसकी सच्चाई?

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna-Vijay Deverkonda
Rashmika Mandanna-Vijay Deverkonda | Image: X

Rashmika Mandanna-Vijay Deverkonda: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा की कथित सगाई की खबरों का शोर अभी थमा भी नहीं था कि उनकी गुपचुप शादी की हलचल तेज हो गई। सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों-शोरों पर है कि रूमर्ड कपल ने शादी रचा ली है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं जिसमें रश्मिका दुल्हन और विजय दूल्हा के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

जी हां, बीते दो दिनों से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कथित शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। इनमें रश्मिका को लहंगे और विजय को शेरवानी पहने शादी के लिबास में देखा जा सकता है।

नए-नवेले जोड़े को प्रभास-महेश बाबू ने दिया आशीर्वाद?

रूमर्ड कपल के कपल के आस-पास करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में रश्मिका और विजय के साथ महेश बाबू और प्रभास नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में बैकग्राउंड में विजय और रश्मिका लिखा हुआ है।

क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई?

हालांकि, फैंस का कहना है कि ये तस्वीरें AI जनरेटेड हैं। यानी रश्मिका और विजय की शादी की वायरल हो रही तस्वीरें रियल नहीं, बल्कि फेक हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

Advertisement

श्रीलंका वेकेशन से तस्वीरें हुई थी वायरल

इससे पहले रश्मिका की श्रीलंका वेकेशन से गर्ल्स गैंग संग तस्वीरें वायरल हुई थीं। उन्होंने फोटोज पोस्ट की थी जिस पर चर्चा होने लगी थी कि उन्होंने बैचलरेट पार्टी की है। लेकिन इस पर उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं है।  

विजय ने भरी महफिल में चूमा रश्मिका का हाथ 

इसके अलावा हाल ही में 'द गर्लफ्रेंड' की सक्सेस पार्टी में रूमर्ड कपल का एक प्यारा सा मोमेंट कैप्चर हुआ था। यहां विजय ने भरी महफिल में रश्मिका के हाथ को बड़े ही प्यार से चूमा था। इस दौरान एक्ट्रेस भी मुस्कुराती नजर आईं। वीडियो ने फैंस का खूब ध्यान आकर्षित किया।

Advertisement

फरवरी 2026 में है रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कई सालों से एक-दूजे को डेट करने की चर्चा है। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते को पब्लिकली न कभी कबूल किया, न ही खुलकर इस पर बात की। वहीं एक्ट्रेस कई दफा कह चुकी हैं कि वह जब शादी करेंगी खुद इसका खुलासा करेंगी। साथ ही विजय देवरकोंडा ने भी राज खोला था कि वो सिंगल नहीं हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल दोनों की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: B Praak के घर आई खुशियां, पत्नी मीरा ने दूसरे बेटे को दिया जन्म

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड