B Praak के घर आई खुशियां, पत्नी मीरा ने दूसरे बेटे को दिया जन्म, सिंगर ने रखा अनोखा नाम
सिंगर बी प्राक की पत्नी ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन 1 दिसंबर, 2025 को हुआ था, और सिंगर ने इस खुशखबरी को आज यानी 19 दिसंबर को शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बचन दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उनके नन्हे मेहमान का जन्म 1 दिसंबर, 2025 को हुआ था, और इस खुशखबरी को बी प्राक ने आज यानी 19 दिसंबर को सोशल मीडिया पर साझा किया।
बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर बाल कान्हा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, "राधे श्याम जी की कृपा से हमें 1 दिसंबर 2025 को एक प्यारा सा बेटा प्राप्त हुआ है। हमारा दिल खुशी से भर गया है। जो हमारे जीवन में नई रोशनी, उम्मीद और शुरुआत लेकर आया है।"
बेटे का हुआ जन्म
बी प्राक की पत्नी मीरा ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। उनका बड़ा बेटा अदब बचन साल 2020 में पैदा हुआ था। साल 2022 में दंपति को एक बेटी का जन्म हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसका जन्म के कुछ समय बाद ही निधन हो गया था। उस दुखद घटना ने बी प्राक और मीरा को काफी आघात पहुंचाया था, जिसके बाद सिंगर ने धर्म और आध्यात्म की ओर अधिक रुख किया।
DDVIJ बचन रखा नाम
इस नए मेहमान को वे एक आध्यात्मिक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। बी प्राक और मीरा बचन ने साल 2019 में शादी की थी। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद परिणय सूत्र में बंधे थे। फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है। उन्होंने बेटे का नाम DDVIJ बचन रखा है, जिसका अर्थ है 'दो बार जन्मा - एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म'। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "सब राधे राधे है। जय श्री कृष्ण।"
Advertisement
बी प्राक की आवाज ने लाखों दिलों को छुआ है और अब उनके परिवार में आई यह खुशी उनके फैंस के लिए भी उतनी ही खास है। नन्हा DDVIJ परिवार में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आया है।
ये भी पढ़ें: New Year 2026 Toran: नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस पत्ते का तोरण, घर में आएगी सुख-शांति