अपडेटेड 22 February 2026 at 23:58 IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: हो गया रिश्ता कन्फर्म, रश्मिका और विजय ने शादी की खबरों को बताया सच; कब लेंगे सात फेरे?

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। दोनों ने एक साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके फैंस के साथ खास नोट शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding | Image: instagram

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा की फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर लंबे समय से चल रही शादी की अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए शादी का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि कपल ने अपनी शादी को एक खास नाम दिया है, जो फैंस के दिलों को छू रहा है।

26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों हैदराबाद से वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो चुके हैं। शादी का समारोह को काफी प्राइवेट रखा है, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि शादी से पहले ही इन्विटेशन कार्ड और डिटेल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थीं, लेकिन अब कपल ने खुद आधिकारिक घोषणा कर दी है। एक छोटी और पारिवारिक सेरेमनी के बाद मार्च में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। 
फैंस के नाम शेयर किया खास संदेश

रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को दिया खास नाम

रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को विरोश नाम दिया है, जो उनके नामों का कॉम्बिनेशन है। कपल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए इस समारोह को द वेडिंग ऑफ विरोश बताया है। अपने मैसेज में दोनों ने फैंस को बिना शर्त प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा कि यह खास पल उनके सबसे प्यारे लोगों यानी फैंस के लिए भी उतना ही खास है।

विजय से पहले रक्षित शेट्टी से हुई थी सगाई

बता दें कि रश्मिका मंदाना की सगाई 3 जुलाई 2017 को एक्टर रक्षित शेट्टी से हुई थी, लेकिन सितंबर 2018 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद रश्मिका की जिंदगी में विजय देवरकोंडा की एंट्री हुई। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया है, लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा फैंस को इशारा दिया है। रश्मिका और विजय ने गीता 'गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। अब वे फिल्म 'रणबाली' में एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rasha Thadani Instagram: महादेव की आराधना में लीन दिखीं राशा थडानी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 23:47 IST