अपडेटेड 22 February 2026 at 22:35 IST

Rasha Thadani Instagram: महादेव की आराधना में लीन दिखीं राशा थडानी, नंदी के कान में बताई अपनी मनोकामना

Rasha Thadani Instagram: महादेव की आराधना में लीन राशा थडानी की फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में स्टार किड नंदी के कान में फुरफुसाती हुई नजर आ रही हैं।

Follow : Google News Icon  
rasha thadani instagram shiv temple photo
rasha thadani instagram shiv temple photo | Image: instagram

Rasha Thadani Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रविवार को राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिनमें वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं और फैंस भी कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं।

मंदिर में भक्ति भाव में नजर आईं राशा

शेयर की गई तस्वीरों में राशा सादगी भरे लुक में मंदिर परिसर में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह नंदी के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहते हैं, ताकि वह संदेश भगवान शिव तक पहुंचे। राशा की यह तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। राशा थडानी अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ धार्मिक स्थलों पर जाती रहती हैं। दोनों को कई बार शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करते देखा गया है।\

तमन्ना भाटिया के साथ वीडियो कॉल

मंदिर की तस्वीरों के अलावा राशा ने अपने दिन के कुछ और खास पल भी शेयर किए हैं। एक फोटो में वह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करती नजर आईं, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। फैंस को उनका यह कैंडिड अंदाज काफी पसंद आया। इसके साथ ही राशा ने अपने प्रोफेशनल फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला।

राशा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। साल 2025 में उन्होंने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब वह अपने करियर को नई दिशा देने में जुटी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो राशा जल्द ही तेलुगु सिनेमा में भी कदम रखने जा रही हैं। वह निर्देशक अजय भूपति की फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'लइकी लइका' का भी हिस्सा हैं, जिससे उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की लाइफ में नए प्यार की एंट्री! VIRAL वैलेंटाइन सेल्फी की

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 22:35 IST