Malaika Arora Love Life: मलाइका अरोड़ा की लाइफ में नए प्यार की एंट्री! VIRAL वैलेंटाइन सेल्फी की क्या है सच्चाई?
Malaika Arora Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हो गई है। वैलेंटाइन वीक की एक सेल्फी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Malaika Arora Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद अब उनका नाम 33 साल के बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में वैलेंटाइन वीक के दौरान इटली से सामने आई एक तस्वीर ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी। दोनों की साथ में रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है।
कौन हैं हर्ष मेहता
हर्ष मेहता 33 साल के सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। वे डायमंड मर्चेंट हैं और सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में भी उन्हें जाना जाता है। मुंबई के एक परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्ष के पास करोड़ों की संपत्ति होने की चर्चा है। हालांकि उनकी सटीक नेटवर्थ को लेकर पब्लिक में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मौजूद है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की उम्र 52 साल है, जबकि हर्ष मेहता 33 साल के हैं। दोनों के बीच 19 साल का ऐज गैप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर चुकी हैं, जो उम्र में उनसे छोटे थे। ऐसे में एक बार फिर उम्र के फासले को लेकर बहस छिड़ गई है, लेकिन फैंस का कहना है कि रिश्तों में उम्र सिर्फ एक नंबर होती है।
इटली से वायरल हुई वैलेंटाइन फोटो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें मलाइका और हर्ष इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने सेल्फी लेते नजर आए। मलाइका काले रंग के लंबे ट्रेंच कोट में दिखीं, जबकि हर्ष ग्रे जैकेट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। तस्वीरों के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने वैलेंटाइन वीक साथ बिताया है।
पहले भी साथ आ चुके हैं नजर
अक्टूबर में दोनों को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के लाइव कॉन्सर्ट में भी साथ देखा गया था। उस दौरान वे एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे थे। लगातार साथ नजर आने के कारण उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अब तक ना मलाइका और ना ही हर्ष ने इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।