शादी से पहले क्रिकेट मैच के लिए मैदान में उतरे रश्मिका-विजय, ‘VIROSH Premier League’ से शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन; पहली फोटो आई सामने

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल के प्री वेडिंग फंशन फैमिली क्रिकेट मैच से शुरू हो चुके हैं।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna wedding
Rashmika Mandanna wedding | Image: instagram

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं और अब आखिरकार वे 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले कपल ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत बेहद खास अंदाज में की है। कपल की प्री वेडिंग के फंक्शन की शुरुआत फैमिली क्रिकेट मैच से शुरू हुई है।

प्री-वेडिंग फंक्शन की हुई शुरुआत

रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैमिली क्रिकेट मैच की जानकारी दी है। इस मैच का नाम ‘VIROSH Premier League’ रखा गया है, जो दोनों के नाम को मिलाकर बनाया गया है। विजय द्वारा शेयर की गई तस्वीर में लीग का फ्लैग, बैट और एक मेडल नजर आ रहा है। मेडल पर 26.02.26 की तारीख लिखी हुई है, जो उनकी शादी की डेट मानी जा रही है।

रश्मिका मंदाना ने भी शेयर की झलक

वहीं रश्मिका ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फैमिली और दोस्त दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर थोड़ी ब्लर है, लेकिन ‘VIROSH Premier League’ का फ्लैग साफ नजर आ रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि कपल की शादी से पहले परिवार और करीबी दोस्तों के बीच जश्न का माहौल शुरू हो चुका है।

26 फरवरी को होगी प्राइवेट सेरेमनी

जानकारी के मुताबिक रश्मिका और विजय 26 फरवरी को प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि शादी में मोबाइल फोन बैन रहेंगे, ताकि इस पल को पूरी तरह निजी और यादगार बनाया जा सके। कपल की शादी को यूनिक और सादगीभरे अंदाज में आयोजित करने की तैयारी है।

Advertisement

रश्मिका और विजय के रिलेशन की लंबे समय से थी चर्चा

रश्मिका और विजय लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ने कभी खुलकर अपने रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन कई मौकों पर साथ नजर आने के बाद उनकी डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं। पिछले साल उनकी सगाई की भी चर्चा रही थी, हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंमेंट नहीं हुई थी। अब जब शादी की तारीख सामने आ गई है, तो फैंस कपल के वेडिंग लुक और खास पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करीबी को खोने के बाद टूटा अविका गौर का दिल, बालिका वधू ने बयां किया दर्द
 

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड