अपडेटेड 25 February 2026 at 12:31 IST

Rashmika-Vijay Wedding: PM मोदी ने रश्मिका और विजय को दी शादी की बधाई, कहा- 'यह रिश्ता ईश्वर द्वारा लिखा गया एक दिव्य अध्याय'

PM Modi On Rashmika-Vijay Wedding: विजय और रश्मिका की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सभी इस प्यारे जोड़े को नई जिंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने कपल को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं।

Follow : Google News Icon  
rashmika-mandanna-vijay-deverakonda-wedding-in-udaipur-pm-modi-sent his best wishes to the power couple for their marriage
rashmika-mandanna-vijay-deverakonda-wedding-in-udaipur | Image: Social Media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के शानदार आईटीसी मोमेंटोस होटल में होने वाली है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी के क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने विजय के माता-पिता माधवी और श्री गोवर्धन राव को भेजे अपने संदेश में लिखा कि उन्हें विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर बेहद खुशी हुई है। उन्होंने दोनों परिवारों को इस शुभ और आनंदमय अवसर पर हार्दिक बधाई दी।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन का एक नया और खूबसूरत अध्याय है। उन्होंने “सखा सप्तपदा भाव” का उल्लेख करते हुए कहा कि सात फेरे लेने के बाद पति-पत्नी जीवनभर के साथी और मित्र बन जाते हैं। उन्होंने इस रिश्ते को ईश्वर द्वारा लिखा गया एक दिव्य अध्याय बताया।

प्रधानमंत्री ने दोनों कलाकारों के करियर की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विजय और रश्मिका फिल्मों की स्क्रिप्ट से तो परिचित हैं, लेकिन उनके असली जीवन की यह प्रेम कहानी सिल्वर स्क्रीन पर रचे गए हर जादू से कहीं ज्यादा खूबसूरत होगी।

Advertisement
Uploaded image

शादी से पहले कपल की रस्में भी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही हैं। 24 फरवरी को संगीत समारोह हुआ, वहीं 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की गईं। खबरों के मुताबिक, शादी में दोनों परिवारों की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया जाएगा।

अपने संदेश के अंत में पीएम मोदी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका आने वाला जीवन खुशियों, प्रेम, समझ और साथ से भरा रहे। वे एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं और खूब प्यार के साथ जीवन की यात्रा तय करें।

Advertisement
Uploaded image

विजय और रश्मिका की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सभी इस प्यारे जोड़े को नई जिंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें: Shikhar Dhawan Statement: शादी के बाद ट्रोलर्स ने दुखाया 'गब्बर' का दिल, शिखर धवन ने दिया स्टेटमेंट कहा - सोशल मीडिया पर....
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 12:27 IST