अपडेटेड 24 February 2026 at 14:56 IST

Shikhar Dhawan Statement: शादी के बाद ट्रोलर्स ने दुखाया 'गब्बर' का दिल, शिखर धवन ने दिया स्टेटमेंट कहा - सोशल मीडिया पर....

कई उतार-चढ़ाव के बाद अब शिखर धवन ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। सोफी शाइन के साथ शादी कर उन्होंने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है। फैंस भी उन्हें इस नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
shikhar-dhawan-slams-clickbait-rumours about first wife Aesha Mukerji on social media-after-marrying-sophie-shine-urges-positivity-on-social-media
शिखर धवन स्टेटमेंट | Image: Social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने आयरलैंड की नागरिक सोफी शाइन से शादी की है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिससे धवन काफी आहत हुए। इन झूठे दावों पर अब उन्होंने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झूठा दावा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि शिखर धवन की पहली पत्नी ने उनसे कहा था कि “कोई तुमसे शादी नहीं करेगा” और दूसरी शादी करके धवन ने इसका जवाब दे दिया। इस पोस्ट में धवन के नाम से ऐसा बयान जोड़ा गया, जो पूरी तरह से गलत था।

Uploaded image

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धवन ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर सभी से अपील की कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल न करें।

शिखर धवन ने क्या कहा?

Uploaded image

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शिखर धवन ने लिखा,
“मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखीं, जिनमें मेरे निजी जीवन से जुड़ा एक निराशाजनक बयान मेरे नाम से जोड़ा गया है। मैंने कभी अतीत का बोझ नहीं उठाया, चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर। मैं सकारात्मकता की ताकत में विश्वास करता हूं और अपने अतीत का सम्मान करता हूं।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,
“यह मेरे जीवन का नया अध्याय है और मुझे अपने फैंस, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों से मिले प्यार के लिए बेहद आभार है। कृपया मेरे नाम से झूठे, असंवेदनशील और क्लिकबेट बयान न फैलाएं। आइए प्यार और सकारात्मकता फैलाएं।”

धवन के इस संयमित और सकारात्मक रुख की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

Advertisement

शिखर धवन ने सोफी शाइन से की दूसरी शादी

शिखर धवन ने 21 फरवरी 2026 को सोफी शाइन से एक निजी समारोह में शादी की। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जनवरी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही शादी की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

सोफी शाइन पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल वह यूएई में काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धवन और सोफी की पहली मुलाकात भी यूएई में ही हुई थी।

पहली शादी और बेटे से दूरी का दर्द

Uploaded image

शिखर धवन की पहली शादी अक्टूबर 2012 में आयशा मुखर्जी से हुई थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। साल 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ।

हालांकि, साल 2020 के बाद उनके रिश्ते में तनाव आने लगा और सितंबर 2021 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद आयशा अपने बेटे जोरावर के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं, जिससे धवन अपने बेटे से दूर हो गए।

2024 में दिए एक इंटरव्यू में धवन ने बेटे से दूरी का दर्द बयां करते हुए कहा था,
“जहां भी वह है, मैं बस यही चाहता हूं कि वह खुश रहे। मैं उसे हर दिन मैसेज करता हूं। मैं उसे बहुत मिस करता हूं, लेकिन अब इसके साथ जीना सीख लिया है।”

कई उतार-चढ़ाव के बाद अब शिखर धवन ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। सोफी शाइन के साथ शादी कर उन्होंने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है। फैंस भी उन्हें इस नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि आगे का सफर उनके लिए खुशियों से भरा हो।

यह जरूर पढ़ें: Sachin Tendulkar: हां, सचिन को गलत आउट दिया था...'क्रिकेट के भगवान' के सामने झुका ये दिग्गज अंपायर! सालों बाद कबूला 'काला सच'- VIDEO

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 14:56 IST