Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका-विजय ने सिक्योरिटी को लेकर किए कड़े इंतजाम, टीम को लेनी पड़ी 3 हफ्ते की ट्रेनिंग, जानिए क्यों?

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के प्री-वेडिंग फंक्शन बड़ी धूमधाम से उदयपुर शहर से दूर अरावली पहाड़ियों के बीच बने रिजॉर्ट ‘आईटीसी मोमेंटोस’ में शुरू हो चुके हैं।

rashmika mandanna and Vijay Deverakonda wedding
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda wedding | Image: Social Media

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ का पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के प्री-वेडिंग फंक्शन बड़ी धूमधाम से उदयपुर शहर से दूर अरावली पहाड़ियों के बीच बने रिजॉर्ट ‘आईटीसी मोमेंटोस’ में शुरू हो चुके हैं। कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इससे पहले उनकी शादी को लेकर सिक्योरिटी टीम हाई अलर्ट मोड में आ चुकी है।

अब चूंकि ये एक हाई प्रोफाइल वेडिंग है, तो सिक्योरिटी तो तगड़ी होगी ही। प्राइवेसी बनाए रखने के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सिक्योरिटी टीम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं। कपल 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच चुका है। अब फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट ने रश्मिका और विजय की शादी को लेकर तैयार की गई सिक्योरिटी टीम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। 

पोर्टल ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि “सिक्योरिटी टीम ने शादी से पहले कथित तौर पर लगभग तीन हफ्ते की इंटेंस ट्रेनिंग ली थी ताकि ये पूरा इवेंट बिना किसी परेशानी और पूरी सुरक्षा के साथ हो पाएं।

Advertisement

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू

खबरों की माने तो, रश्मिका और विजय की शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलने वाले हैं। 24 फरवरी को मेहंदी और संगीत होगा, 25 फरवरी को हल्दी है और 26 फरवरी को कपल शादी कर लेगा। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं जहां 23 फरवरी को मेहमानों ने पूल पार्टी की और फिर डिनर में जापानी मील का लुत्फ उठाया। फिर आज कपल ने मेहमानों के साथ क्रिकेट मैच खेला।

रश्मिका और विजय लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी के जश्न से जुड़ी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। फैंस द्वारा दिए गए नाम को यूज करते हुए कपल ने अपनी शादी को ‘वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम देने का फैसला किया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Rashmika-Vijay Wedding: पूल पार्टी से लेकर वॉलीबॉल मैच तक… वेडिंग वेन्यू में कैसा बीता रश्मिका-विजय का पहला दिन?

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड