Rashmika Mandanna Instagram: रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद देवरकोंडा को किया बर्थडे विश, यादों भरा किस्सा शेयर करते हुए लिखा- काश हम हमेशा ऐसे ही रहें
Rashmika Mandanna Instagram: रश्मिका मंदाना ने अपने देवर आनंद देवरकोंडा के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि काश हम हमेशा ऐसे ही रह पाते।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rashmika Mandanna Instagram: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने देवर आनंद देवरकोंड को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ खास तस्वीरें और यादें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी बर्थडे की शुभकामनाएं
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर करते हुए अपने देवर आनंद देवरकोंडा को जन्मदिन की बधाई दी है। पहली तस्वीर में रश्मिका और आनंद दोनों ऑरेंज कलर की टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रश्मिका ने लिखा कि आनंद, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने मजेदार किस्से को शेयर किया है।
उन्होंने लिखा कि आनंद इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं और सभी उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है जब वे मछलियों को आवाज देकर बुलाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि काश हम हमेशा ऐसे ही मछलियों को बुलाने के लिए इतने पागल बने रहें।
दूसरे पोस्ट में देवर और भाभी ने दिखाया अपने डांस का अंदाज
रश्मिका द्वारा शेयर किए गए दूसरे पोस्ट में वह आनंद के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उम्मीद है कि हम हमेशा इसी तरह साथ में डांस करते रहेंगे। इस पोस्ट को देखकर फैंस को देवर और भाभी के बीच की प्यारी बॉन्डिंग की झलक देखने को मिल रहे है, जिसे एक्ट्रेस के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Advertisement
कौन हैं आनंद देवरकोंडा?
आनंद देवरकोंडा की बात करें तो वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर हैं। वह साउथ स्टार विजय देवरकोंड के छोटे भाई हैं। उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में काम किया है और धीरे धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।