अपडेटेड 15 March 2026 at 17:23 IST

Summer Curd Recipes: दही से बनने वाली 6 इंस्टेंट समर रेसिपी, 5 मिनट में हो जाएंगी तैयार

Summer Curd Recipes: गर्मियों के मौसम में दही खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसीलिए 6 इंस्टेंट समर रेसिपी हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Summer Curd Recipes
Summer Curd Recipes | Image: AI

Summer Curd Recipes: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए दही एक ऐसा फूड है जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि डाइजेश के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में इसे डाइट में शामिल करना काफी लाभकारी माना जाता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो दही से कई ऐसी इंस्टेंट रेसिपी बनाई जा सकती हैं जो 5 मिनट में तैयार हो जाती हैं और खाने में भी काफी टेस्टी भी लगती है।

1 दही लस्सी

गर्मी में दही की लस्सी सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहती है। इसे बनाने के लिए दही में थोड़ा ठंडा पानी, चीनी और इलायची डालकर ब्लेंड कर लें। कुछ ही मिनट में ठंडी और स्वादिष्ट लस्सी तैयार हो जाती है।

2 मसाला छाछ

मसाला छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखती है। दही में पानी मिलाकर उसमें भुना जीरा, काला नमक और बारीक कटा पुदीना डाल दें। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे ठंडा-ठंडा पीने में मजा ही आ जाता है।

3 खीरा दही रायता

खीरा और दही से बना हुआ रायता गर्मियों में खाने से काफी रिफ्रेशिंग लगता है। खीरे को कद्दूकस करके उसमें दही में मिलाएं और ऊपर से काला नमक व भुना जीरा डाल दें। यह हेल्दी और टेस्टी साइड डिश बन जाती है। ये डिश खाने के साथ भी काफी टेस्टी लगती है।

Advertisement

4 दही फ्रूट बाउल

अगर आप हेल्दी स्नैक खाना चाहते हैं तो दही फ्रूट बाउल एक अच्छा ऑप्शन होता है। दही में कटे हुए सेब, केला, पपीता या आम मिलाएं और ऊपर से थोड़ा शहद डाल दें। इस तरह से फ्रूट से भरी हुई बाउल खाने में काफी मजेदार लगती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

5 दही सैंडविच

दही सैंडविच भी सिर्फ पांच मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए दही में बारीक कटी सब्जियां, नमक और काली मिर्च मिला लें। इसे ब्रेड पर फैलाकर सैंडविच तैयार कर लें।

Advertisement

6 दही चाट

दही चाट बनाने के लिए उबले आलू, भुना जीरा, नमक और हरी चटनी को दही में मिला लें। ऊपर से सेव या अनार डालकर इसे और भी टेस्टी  बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पूल में बेहद हॉट नजर आईं हार्दिक पंड्या की Ex वाइफ नताशा स्टेनकोविक

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 17:23 IST