अपडेटेड 23 February 2026 at 10:35 IST

Rashmika-Vijay Love Story: Reel से Real तक कैसे शुरू हुई रश्मिका और विजय की लव स्टोरी? अब बजेगी शहनाई

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की रील से शुरू हुई यह लव स्टोरी अब रियल लाइफ में शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदलने जा रही है, जो उनके चाहने वालों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

Follow : Google News Icon  
rashmika mandanna and Vijay Deverakonda wedding know their love story from reel to real life
रश्मिका-विजय की LOVE STORY | Image: Social Media

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Love Story: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस काफी वक्त से उनकी शादी की खबरों का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर मुहर लगा दी है।

रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है। यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले प्यार से दोनों के नाम जोड़कर बनाया था। कपल ने बताया कि यह नाम उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें उनके चाहने वालों का प्यार और भावनाएं जुड़ी हैं।

Uploaded image

फैंस की भावनाओं को दिया सम्मान

कपल ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने खुद कोई योजना नहीं बनाई थी, तब उनके फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहे। फैंस ने उन्हें प्यार से ‘VIROSH’ कहा और यही नाम आज उनकी जिंदगी के सबसे बड़े पल की पहचान बन गया। इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी को यह नाम समर्पित किया है। हालांकि, पोस्ट में शादी की तारीख और वेन्यू का खुलासा नहीं किया गया।

Uploaded image

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें 26 फरवरी को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होने की बात कही गई थी। हालांकि, इस पर कपल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

कैसे शुरू हुई विजय और रश्मिका की लव स्टोरी?

Uploaded image

रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें भी सामने आने लगीं।

Uploaded image

फिल्म की रिलीज के कुछ समय बाद ही रश्मिका ने अपने को-स्टार रक्षित शेट्टी से हुई सगाई तोड़ दी और अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में लगातार शानदार काम कर अपनी अलग पहचान बनाई।

Advertisement
Uploaded image

साल 2019 में दोनों फिर से फिल्म डियर कॉमरेड में नजर आए। यहां उनकी केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

साथ में कई बार आए नजर

Uploaded image

इसके बाद रश्मिका और विजय को कई इवेंट्स, वेकेशन और पार्टियों में एक साथ देखा गया। दोनों की सोशल मीडिया तस्वीरों के बैकग्राउंड भी अक्सर एक जैसे नजर आते थे। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

Uploaded image

पिछले साल अक्टूबर में खबरें आई थीं कि दोनों ने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। रश्मिका की उंगली में दिखी बड़ी अंगूठी ने इन अटकलों को और हवा दी। बाद में एक प्रमोशनल इवेंट में विजय को रश्मिका के हाथ पर प्यार से किस करते देखा गया, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।

Uploaded image

अब फैंस को है शादी का इंतजार

अब जब खुद कपल ने अपनी शादी की पुष्टि कर दी है, तो फैंस बेसब्री से उनकी वेडिंग डेट और सेरेमनी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। रील से शुरू हुई यह लव स्टोरी अब रियल लाइफ में शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदलने जा रही है, जो उनके चाहने वालों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

यह जरूर पढ़ें: Sophie Shine: कौन हैं सोफी शाइन? जिसने लूट लिया क्रिकेट के गब्बर का दिल, विदेशी लड़की अब बनेगी शिखर धवन की दुल्हनिया

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 10:30 IST