अपडेटेड 21 February 2026 at 15:02 IST

Sophie Shine: कौन हैं सोफी शाइन? जिसने लूट लिया क्रिकेट के गब्बर का दिल, विदेशी लड़की अब बनेगी शिखर धवन की दुल्हनिया

Shikhar Dhawan And Sophie Shine Wedding: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 40 साल की उम्र में वह दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शिखर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।

Follow : Google News Icon  
who-is-shikhar-dhawan-girlfriend fiance-sophie-shine all you need to know
शिखर धवन गर्लफ्रेंड सोफी शाइन कौन है? | Image: Social Media

Shikhar Dhawan And Sophie Shine Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहली शादी टूटने के बाद अब शिखर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से इसी साल 2026 जनवरी में सगाई कर ली है और अब दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।  

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,
“साथ की मुस्कान से लेकर साझा किए गए सपनों तक… हमारी सगाई के लिए मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया। हमने हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया है।”

बताया जा रहा है कि यह कपल काफी समय से अपने भविष्य की प्लानिंग कर रहा था और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें हुईं वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें छाई हुई हैं। संगीत, मेहंदी और हल्दी जैसे फंक्शन में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि विदेशी होने के बावजूद सोफी का देसी अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। लहंगे में सजी सोफी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Advertisement

कौन हैं सोफी शाइन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत है। उन्होंने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की है।

इसके अलावा सोफी ने अबू धाबी UAE में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी काम किया है। करियर के साथ-साथ सोफी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Advertisement

लंबे समय से डेट कर रहे थे दोनों

शिखर धवन और सोफी शाइन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ देखा गया और धीरे-धीरे उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया। कुछ समय पहले दोनों ने सगाई कर ली और अब शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

Uploaded image

हाल ही में सोफी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि ये हल्दी सेरेमनी की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है।

फैंस दे रहे हैं खूब शुभकामनाएं

शिखर धवन और सोफी शाइन की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों को शादी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी नई जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें:  Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: मेहंदी रचे हाथ और कलीरे पहने भारतीय रंग में नजर आई शिखर धवन की 'विदेशी दुल्हनिया', हल्दी-मेहंदी की PHOTOS VIRAL
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 15:02 IST