Rashmika-Vijay Haldi Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, फैंस ने लुटाया प्यार; कहा- 'एक ही दिल कितनी बार जीतेंगे'
Rashmika-Vijay Haldi Photos: साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी 'हल्दी सेरेमनी' की तस्वीरें वायरल हो रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rashmika-Vijay Haldi Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना और 'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की 'हल्दी सेरेमनी' की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
हल्दी के रंग में रंगे दिखे 'ViRosh'
वायरल हो रही इन तस्वीरों में रश्मिका और विजय रश्मिका ने जहां ऑलिव ग्रीन का खूबसूरत ड्रैस पहना है वहीं विजय सफेद कुर्ते-पायजामा पहने हैं। दोनों के चेहरों पर लगी हल्दी और उनकी खिलखिलाती मुस्कान बेहद प्यारी है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैंस 'कपल गोल्स' कह रहे हैं।
हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गईं, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। विजय और रश्मिका के फैंस, जिन्हें फैंस प्यार से 'ViRosh' कहते हैं, उन्होंने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ये दोनों साथ में सबसे प्यारे लगते हैं।एक फैन ने भावुक होते हुए कमेंट किया, एक ही दिल है, कितनी बार जीतेंगे? नजर न लगे इस जोड़ी को। सोशल मीडिया पर 'Made for each other' और 'Best Couple' जैसे हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे हैं।
Advertisement
26 फरवरी को हुई थी रश्मिका-विजय की शादी
विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर स्थित आईटीसी मोमेंटोस में शादी की। कुछ दिनों बाद, इस जोड़े ने हैदराबाद में अपने उद्योग जगत के मित्रों और सहकर्मियों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन भी किया था। Virosh वेडिंग में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों का पालन किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।