अपडेटेड 16 March 2026 at 19:23 IST

LPG Crisis: एलपीजी से PNG में शिफ्टिंग पर सरकार दे रही जोर... तो जानिए कौन-कौन सी कंपनियां दे रही ऑफर, कितना मिल रहा डिस्काउंट?

LPG Crisis: ईरान में गहराते संकट के बीच भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है। केंद्र सरकार ने गैस आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए अब पूरी ताकत PNG शिफ्टिंग पर लगा दी है। सरकार का लक्ष्य घरेलू गैस के बोझ को कम कर पाइपलाइन नेटवर्क को मजबूत करना है।

Follow : Google News Icon  
LPG Crisis Petrolium Ministry
LPG Crisis Petrolium Ministry | Image: ANI

LPG Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान संकट के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर पर निर्भरता कम करने और पाइप नेचुरल गैस (PNG) को घर-घर पहुंचाने के लिए एक बड़े प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। सरकार का लक्ष्य अब पीएनजी को भारतीय रसोई और व्यापार का मुख्य आधार बनाना है।

PNG अपनाने पर मिल रहे हैं शानदार 'वेलकम ऑफर'

CGD Entity (गैसकंपनी)Offers (ऑफर/छूट का विवरण)
 
Indraprastha Gas Ltd. (IGL)31 मार्च 2026 से पहले रजिस्टर करने या गैस शुरू करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को ₹500 मूल्य की मुफ्त गैस।
 
Mahanagar Gas Ltd. (MGL)DPNG उपभोक्ताओं के लिए ₹500 का रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ; कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) में ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की छूट।
 
GAIL Gas Ltdघरेलू उपभोक्ताओं के लिए ₹500 मूल्य की मुफ्त गैस की पेशकश।
 
BPCLसभी कमर्शियल (व्यावसायिक) कनेक्शनों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) पूरी तरह माफ।
  • उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों ने आकर्षक लुभावने ऑफर्स पेश किए हैं।
  • इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas) ने घोषणा की है कि जो घरेलू उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन अपनाएंगे, उन्हें 500 रुपये मूल्य की मुफ्त गैस दी जाएगी। यह ऑफर विशेष रूप से 31 मार्च तक कनेक्शन लेने वालों के लिए है।
  •  कमर्शियल सेक्टर को राहत देते हुए बीपीसीएल और महानगर गैस जैसी कंपनियों ने सिक्योरिटी डिपॉजिट को पूरी तरह खत्म या बेहद कम कर दिया है।
  • सरकार ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता ई-मेल, कस्टमर पोर्टल या कॉल सेंटर के जरिए आसानी से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

'शिवालिक' और 'नंदादेवी' की वापसी

एलपीजी गैस को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच एक अच्छी खबर शिपिंग मंत्रालय से आई है। सचिव राजेश कुमार सिन्हा के अनुसार, भारतीय जहाज 'शिवालिक' और 'नंदादेवी' 14 तारीख को सुरक्षित रूप से 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' पार कर चुके हैं। इनके आज भारत पहुंचने की उम्मीद है, जिससे देश में गैस का स्टॉक और अधिक मजबूत हो जाएगा।

कालाबाजारी को लेकर 1100 स्थानों पर छापेमारी

बाजार में सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों और कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं और कहीं भी स्टॉक खत्म होने की स्थिति नहीं है। 
जमाखोरी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और असम समेत कई राज्यों में 1100 से अधिक ठिकानों पर औचक छापेमारी की गई है।  ऑनलाइन बुकिंग अब 90% तक पहुंच गई है और डिलीवरी के लिए ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का अनिवार्य उपयोग किया जा रहा है ताकि सही व्यक्ति तक सिलेंडर पहुंचे।

सरकार की नई अपील क्या है?

14 तारीख को जारी एक नए सरकारी आदेश में उन लोगों से विशेष अपील की गई है जिनके पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं। सरकार चाहती है कि ऐसे लोग अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर कर दें ताकि वह सिलेंडर दूरदराज के जरूरतमंद इलाकों तक पहुंचाया जा सके। अधिकारियों ने साफ किया है कि सिलेंडर की होम डिलीवरी सामान्य रूप से जारी रहेगी, इसलिए 'पैनिक बुकिंग' करने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Harish Rana: कैसे दी जाती है इच्छामृत्यु और क्या वाकई इसमें दर्द होता है, शरीर में कैसे क्या होता है; यहां पढ़ें डिटेल

जानें मुख्य अपडेट 

  • देशभर के पेट्रोल पंप पूरी क्षमता से चालू हैं, कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है।
  • CNG और PNG की 100% सप्लाई जारी है। घरेलू LPG की आपूर्ति भी सुचारू रूप से चल रही है।
  • कमर्शियल ग्राहकों से LPG के बजाय PNG अपनाने की अपील की गई है। इसके लिए ई-मेल, पोर्टल या कॉल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।
  • 31 मार्च तक कनेक्शन लेने पर ₹500 की फ्री गैस।
  • महानगर गैस, GAIL और BPCL द्वारा सिक्योरिटी डिपॉजिट में छूट और विशेष इंसेंटिव दिए जा रहे हैं।
  • LPG की 90% बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का इस्तेमाल बढ़कर 72% पहुंचा।
  • ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग रोकने के लिए राज्यों में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। 
  • यूपी, हरियाणा, एमपी और असम समेत कई राज्यों में छापेमार, 1100+ जगहों पर निरीक्षण।
  • PNGRB ने कंपनियों को PNG नेटवर्क विस्तार के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए हैं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 19:23 IST