अपडेटेड 6 March 2025 at 11:22 IST

14.8 Kg की गोल्‍ड स्‍मगलिंग करते पकड़ी गई रान्या राव, गिरफ्तारी पर हैरान हुए DGP पिता, बोले- कानून अपना काम करेगा

Ranya Rao Father: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनके सौतेले पिता ने इस मामले से खुद को दूर कर लिया।

Follow : Google News Icon  
Ranya Rao's Father DGP Reacts To Arrest
Ranya Rao's Father DGP Reacts To Arrest | Image: Republic

Ranya Rao Father: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वो दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना लेकर बेंगलुरू आ रही थीं जब राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें धर दबोचा। वह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं जो कर्नाटक पुलिस के हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी हैं। अब उन्होंने रान्या की गिरफ्तारी पर दुख जताया है। 

रान्या राव को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। DRI की कई दिनों से रान्या पर नजर थी जो पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई जा चुकी हैं। 

रान्या राव की गिरफ्तारी पर क्या बोले सौतेले पिता

रामचंद्र राव ने बुधवार, 5 मार्च को ANI से बात करते हुए इस पूरे मामले से खुद को दूर कर लिया। उन्होंने कहा- "जब मीडिया के जरिए मुझे इस घटना के बारे में पता चला तो मैं भी हैरान और हताश हो गया। मुझे इनमें से किसी भी चीज के बारे में पता नहीं था, और दूसरे बापों की तरह मैं भी हैरान था। वह हमारे साथ नहीं रहती। वह अपने पति के साथ अलग रह रही है, कुछ फैमिली प्रोब्लम के चलते उनके बीच कुछ समस्या होगी।" 

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्टस के जरिए गिरफ्तारी के बारे में पता चला। उन्होंने कहा, “वैसे भी, कानून अपना काम करेगा, मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।”

Advertisement

DRI ने कैसे किया रान्या राव को गिरफ्तार?

DRI के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 3 मार्च को रान्या दुबई से आई थीं। उन्होंने अपने कपड़ों में 14 किलो सोने की छड़ें छिपा रखी थीं। ज्यादातर सोना उन्होंने पहना हुआ था। उनके पास 800 ग्राम सोने के गहने भी मिले। DRI ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सोने की तस्करी में रान्या को पुलिस या किसी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों के कर्मियों से मदद मिल रही थी।

आपको बता दें कि रान्या राव लगातार दुबई जा रही थीं जिससे DRI को शक हुआ। एजेंसी ने एक्ट्रेस की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। तब DRI को खुफिया इनपुट मिला कि रान्या बड़ी मात्रा में गोल्ड लेकर दुबई से वापस बेंगलुरू आ रही हैं जिससे एयरपोर्ट पर ही उनकी जांच शुरू हो गई। उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना मिला जो लगभग 12 करोड़ रुपये का है। तब उनकी गिरफ्तारी हुई। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः गोल्‍ड स्‍मगलर निकली ये जानीमानी एक्ट्रेस! 14 किलो सोना के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार; एजेंसी को ऐसे हुआ था शक

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 11:22 IST